दमोह: आमने-सामने आए कांग्रेस-बीजेपी समर्थक, विरोधी को चैंलेज करते हुए ताल ठोंकने लगे टंडन

शांतनु भारत

30 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 30 2023 12:03 PM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज प्रत्याशियों के नामांकन का आखिरी दिन है. इसी कारण कहीं साधारण तरीके से तो कहीं शक्ति प्रदर्शन के जरिए नामांकन दाखिल किया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के आमने सामने आने की भी खबर है. दमोह कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और बीजेपी […]

mp election 2023 mp politics ajay tandan jayant malaiya mp politics news
mp election 2023 mp politics ajay tandan jayant malaiya mp politics news
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज प्रत्याशियों के नामांकन का आखिरी दिन है. इसी कारण कहीं साधारण तरीके से तो कहीं शक्ति प्रदर्शन के जरिए नामांकन दाखिल किया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के आमने सामने आने की भी खबर है. दमोह कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और बीजेपी प्रत्याशी जयंत मलैया का काफिला आमने सामने आ गया.

Read more!

दरअसल, सोमवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों की महारैली कलेक्ट्रेट पहुंचनी थी. जहां सभी को नामांकन दाखिल करना था. घंटाघर से अस्पताल चौराहा की ओर कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली आ रही थी. अस्पताल चौराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस की रैली बैंक चौराहा की तरफ रुख कर गई. आखिरी में प्रत्याशी और कांग्रेस के कुछ समर्थक बचे थे. इसी दौरान पीछे से भाजपा समर्थकों की रैली आ गई. अस्पताल चौराहे पर भाजपा समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया. उधर कांग्रेस समर्थक भी अपने प्रत्याशियों के नारे लगाने लगे.

Loading the player...

कांग्रेस प्रत्याशी ओपन जीप से बाहर निकलकर नांचने लगे

माहौल एकदम गरम हो गया और अचानक ही कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन जोश में आ गए और वह अपनी ओपन जीप से निकलकर बोनट पर खड़े हुए और डांस करने लगे. इसके बाद उन्होंने भाजपायों की ओर इशारा करते हुए ताल ठोकी और कई बार उन्हें अंगूठे भी दिखाए

पुलिस को आना पड़ा बीच में

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस के समर्थक अपनी-अपनी ओर से अपना-अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के टकराव को रोकने के लिए काफी प्रयास किया. हालांकि, कोई विवाद नहीं हो पाया, लेकिन करीब 10 मिनट तक कांग्रेस प्रत्याशी इसी तरह बोनट पर खड़े होकर डांस करते रहे और ताल ठोकते रहे.

ये भी पढ़ें: सिंधिया को खुला चैंलेज करने वाले विधायक गोपाल सिंह क्यों मांगने लगे जनता से भीख? जानें