Datia By-Election LIVE Updates: मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा नजरें दतिया विधानसभा सीट पर टिकी हुई हैं. गुरुवार सुबह जैसे ही घड़ी में 7 बजे, दतिया के मतदाता अपने नए प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मतदान केंद्रों का रुख करने लगे. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग चल रही है. लोकतंत्र के इस उत्सव में हर कोई अपनी भागीदारी दर्ज कराने को बेताब दिख रहा है.
इस बार का मुकाबला किसी साधारण चुनाव जैसा नहीं है. दतिया की सीट को राज्य की सबसे हॉट सीटों में गिना जा रहा है. यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है. क्षेत्र के 2.20 लाख से अधिक मतदाता आज यह फैसला करेंगे कि दतिया की कमान किसके हाथों में सौंपी जाए.
मैदान में 21 प्रत्याशी
वैसे तो दतिया के इस चुनावी समर में कुल 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो मुख्य लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही सिमटी हुई है. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की तरफ से आशुतोष तिवारी मैदान में हैं, जो पार्टी के भरोसे पर खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने पुराने और अनुभवी चेहरे घनश्याम सिंह पर दांव खेला है. दोनों ही प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत का दावा कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंकी थी, उससे साफ है कि यह मुकाबला आखिरी वोट की गिनती तक बेहद रोमांचक रहने वाला है.
आंकड़ों के आईने में दतिया का जनादेश
दतिया उपचुनाव में जनता का फैसला क्या होगा, इसका दारोमदार 2,20,344 पात्र मतदाताओं के हाथों में है. अगर मतदाताओं के गणित को समझें, तो:
- पुरुष मतदाता: 1,16,088
- महिला मतदाता: 1,04,246
खास बात यह है कि इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद निर्णायक मानी जा रही है. सुबह से ही महिला वोटर भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने केंद्र पहुंच रही हैं.
291 पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम
मतदान की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट और पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं.
पूरे दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. भौगोलिक दृष्टि से देखें तो:
- ग्रामीण इलाकों में: 186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
- शहरी इलाकों में: 105 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं.
प्रशासन ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी है. किसी भी अप्रिय घटना या गड़बड़ी को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
दतिया की चुनावी जंग में आज क्या है जनता का मूड? वोटिंग ट्रेंड्स से लेकर हर लाइव अपडेट सबसे पहले जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ...
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 07:12 PM • 30 Jul 2026
Datia byelection 2026: दतिया में शाम 6 बजे तक 71 फीसदी से ज्यादा पड़े वोट
दतिया में शाम 6 बजे तक 71 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. अभी तक के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष के मुकाबले इस बार 9 फीसदी कम मतदान हुआ है. मतदान का ये आकंड़ा अभी बढ़ भी सकता है. फाइनल आंकड़े का इंतजार है.
- 03:42 PM • 30 Jul 2026
Datia By-election: दोपहर 1 बजे तक पड़ा 77% से ज्यादा वोट
Datia By-election: दतिया उपचुनाव के दौरान एक तरफ जहां शहरी मतदाता सुस्त दिखाई दिए और वहां मतदान की रफ्तार धीमी रही, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में लोकतंत्र का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. MP Tak की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, आदिवासी बाहुल्य गांव नीबरी के पोलिंग बूथ पर दोपहर 1 बजे तक ही 77.18 प्रतिशत बंपर मतदान दर्ज किया गया. पीठासीन अधिकारी राजेंद्र सिंह कदम के मुताबिक इस केंद्र पर महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से भी अधिक रही. यह आंकड़े और तस्वीर साफ बयां करते हैं कि बुनियादी सुविधाओं से दूर होने के बावजूद आदिवासी समाज के लोग बेहद जागरूक हैं और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
- 03:17 PM • 30 Jul 2026
नरोत्तम बोले- मैं कार्यकर्ताओं की चोट पर भावुक हुआ था
चुनाव में वोटिंग में गड़बड़ी के आरोपों और टिकट कटने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है. नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि टिकट कटने पर उनका भावुक होना किसी हार या जीत की वजह से नहीं था, बल्कि वह अपने कार्यकर्ताओं को पहुंची चोट से आहत होकर भावुक हुए थे। वहीं, कांग्रेस द्वारा वोटिंग में गड़बड़ी के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो इस तरह के आरोप लगाना शुरू कर देती है और यह कुछ नहीं बल्कि उनकी गहरी हताशा और निराशा का ही साफ परिचय है.
- 12:36 PM • 30 Jul 2026
उपचुनाव में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी: सुबह 11 बजे तक 30% से अधिक महिलाओं ने डाले वोट!
सुबह 09:00 बजे तक का मतदान- सुबह नौ बजे तक क्षेत्र के सभी 291 मतदान केंद्रों से रिपोर्ट आ चुकी थी. इस समय तक कुल 35,998 वोट डाले गए थे जो कि कुल मतदाताओं का 16.33% है. इसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 18.58% (21,573 वोट) और महिलाओं का मतदान प्रतिशत 13.83% (14,425 वोट) दर्ज किया गया था.
सुबह 11:00 बजे तक का मतदान- जैसे-जैसे दिन बढ़ा वोटिंग की रफ्तार भी तेज हुई. सुबह 11 बजे तक सभी 291 केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कुल वोट बढ़कर 75,613 हो गए, यानी कुल 34.31% मतदान पूरा हो चुका था. इस दौरान पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 37.99% (44,113 वोट) और महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 30.21% (31,500 वोट) तक पहुंच गया.
दोपहर 01:00 बजे का अपडेट- 11:18 AM पर स्क्रीनशॉट लिए जाने के समय तक दोपहर 1 बजे के स्लॉट की प्रक्रिया चल ही रही थी. इस वजह से किसी भी केंद्र (0 केंद्र) का डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ था, इसलिए तालिका में उस समय का कुल मतदान प्रतिशत 0.00% दिखाई दे रहा था.
- 11:55 AM • 30 Jul 2026
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा ने बताया भावुक होने के पीछे का कारण, बोले- 'जब भी हारते हैं, आरोप...'
बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह बयान विपक्ष की हताशा और निराशा को साफ झलकाता है, क्योंकि हार के डर से वे हमेशा ऐसे ही आरोप लगाते रहते हैं. उन्होंने साफ किया कि जनता बीजेपी और उसके विकास कार्यों पर ही भरोसा जताएगी. अपनी भावुकता पर सफाई देते हुए मिश्रा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को लगी चोटों और उनके संघर्ष को देखकर भावुक हुए थे न कि हार की वजह से. उन्होंने याद दिलाया कि वे चुनाव हारे ही नहीं हैं बल्कि उनका तो टिकट कटा था, इसलिए यहां हार का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.
- 11:50 AM • 30 Jul 2026
'हार से नहीं, कार्यकर्ताओं के दर्द से छलके आंसू.. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर करारा पलटवार!
Datia By Election Voting Live: बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह बयान विपक्ष की हताशा और निराशा को साफ झलकाता है, क्योंकि हार के डर से वे हमेशा ऐसे ही आरोप लगाते रहते हैं. उन्होंने साफ किया कि जनता बीजेपी और उसके विकास कार्यों पर ही भरोसा जताएगी. अपनी भावुकता पर सफाई देते हुए मिश्रा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को लगी चोटों और उनके संघर्ष को देखकर भावुक हुए थे न कि हार की वजह से. उन्होंने याद दिलाया कि वे चुनाव हारे ही नहीं हैं बल्कि उनका तो टिकट कटा था, इसलिए यहाँ हार का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.
- 11:39 AM • 30 Jul 2026
Datia Live Voting: सुबह 11 बजे तक दतिया में बंपर वोटिंग, दर्ज हुआ 32.53% मतदान
मध्य प्रदेश के दतिया (Datia - 22) विधानसभा सीट पर सुबह के 11:00 बजे तक करीब 32.53% मतदान दर्ज किया जा चुका है. खास बात यह है कि इसी रिपोर्ट में शामिल अन्य राज्यों जैसे बिहार के बांकीपुर (11.50%) और गुजरात के मांजलपुर (14.27%) की तुलना में मध्य प्रदेश के दतिया में वोटिंग की रफ्तार काफी तेज है और यहाँ मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.
- 11:00 AM • 30 Jul 2026
दतिया उपचुनाव: कांग्रेसी प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग के दिन मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने और पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों का समर्थन करते हुए घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी की पूरी कैबिनेट दतिया में डेरा डाले हुए थी और बाहर से भी कई लोगों को जमा किया गया था. उन्होंने कहा कि चुनाव नियमों का पालन करते हुए कांग्रेस के तमाम बाहरी नेता तो 28 तारीख की शाम को ही क्षेत्र से बाहर चले गए थे और फिलहाल सीमा पर बने हुए हैं, लेकिन बीजेपी के बड़े नेता अब भी यहीं डटे हुए हैं. घनश्याम सिंह ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीजेपी के बाहरी नेताओं को दतिया से तुरंत नहीं हटाया गया, तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सीमा लांघकर वापस शहर में दाखिल हो जाएंगे.
- 10:44 AM • 30 Jul 2026
दतिया उपचुनाव के बीच सुरक्षा को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने दी बड़ी जानकारी
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और फिलहाल कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है. जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने जानकारी दी कि मतदान के दौरान कुछ जगहों पर सीयू (CU), बीयू (BU) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों में तकनीकी खराबी जरूर आई थी, जिन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी निगरानी और सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों के हस्ताक्षर करवाकर समय पर बदल दिया गया, और सभी मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से वोटिंग चल रही है.
- 10:43 AM • 30 Jul 2026
दतिया उपचुनाव के बीच सुरक्षा को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने दी बड़ी जानकारी
Datia Bypoll Election 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और फिलहाल कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है. जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने जानकारी दी कि मतदान के दौरान कुछ जगहों पर सीयू (CU), बीयू (BU) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों में तकनीकी खराबी जरूर आई थी, जिन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी निगरानी और सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों के हस्ताक्षर करवाकर समय पर बदल दिया गया, और सभी मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से वोटिंग चल रही है.
- 09:41 AM • 30 Jul 2026
दतिया में 9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग
Datia By-election voting Live: उपचुनाव के मतदान आंकड़ों (AC-Bye Election Report) के अनुसार, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट (Datia - 22) पर सुबह 9 बजे तक 12.94% मतदान हुआ है.
- 09:05 AM • 30 Jul 2026
Datia voting Live: सुरक्षा व्यवस्था पर एडिशनल कलेक्टर का बड़ा बयान
Datia By election Voting LIVE Update: दतिया के अपर कलेक्टर अक्षय कुमार तेमरेवाल ने उपचुनाव में शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी की गुंजाइश न रहे. उन्होंने दतिया के मतदाताओं को जागरूक व समझदार बताते हुए कहा कि मतदान बिना किसी दबाव के, पूरी तरह स्वेच्छा से हो रहा है. इसके साथ ही शासन-प्रशासन और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी झिझक या डर के अपने घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ भाग लेकर अपना मतदान करें.
- 08:50 AM • 30 Jul 2026
Datia Voting LIVE Updates: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा सरकार को घेरा
Datia By-Election Live Update: दतिया में चुनावी पारा अपने चरम पर है और इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जनता को बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों तक पहुंचकर कांग्रेस को एक ऐतिहासिक जीत दिलानी चाहिए, ताकि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार के अहंकार को करारा जवाब दिया जा सके. वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा सरकार और उनके बड़े नेता बाहरी लोगों के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. घनश्याम सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस के बाहरी समर्थक नियम का पालन करते हुए 28 तारीख की शाम को ही क्षेत्र से बाहर चले गए थे, लेकिन दतिया बॉर्डर पर हमारे वरिष्ठ नेता पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा के बाहरी नेताओं को तुरंत दतिया से बाहर नहीं किया गया, तो कांग्रेस के बड़े नेता भी वापस जिले में दाखिल होने से पीछे नहीं हटेंगे.
- 08:24 AM • 30 Jul 2026
दतिया उपचुनाव 2026 live : बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने की शत-प्रतिशत मतदान की अपील
Datia By- elections live updates: दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से वोट डालने की खास अपील की है. उन्होंने कहा, "मैं दतिया के सभी मतदाता भाइयों और बहनों का अभिनंदन करता हूं. लोकतंत्र में आपका एक-एक वोट सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए अपना अधिकार जरूर इस्तेमाल करें."
आशुतोष तिवारी ने भयमुक्त दतिया के निर्माण के लिए लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक खुद तो वोट दे ही, साथ ही अपने परिवार, पड़ोसियों और दोस्तों को भी बूथ तक जाने के लिए प्रेरित करे ताकि 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके.
- 07:57 AM • 30 Jul 2026
LIVE Datia By -Election: बदल गए समीकरण, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय!
Datia By-Election Live Update: वोटिंग से ठीक पहले क्षेत्र का सियासी माहौल अचानक गरमा गया है. आजाद समाज पार्टी से दामोदर सिंह यादव के एंट्री मारते ही सीधी लड़ाई अब तीन-तरफा मुकाबले में बदलती दिख रही है. अभी जनता इस नए मोड़ को समझ ही रही थी कि निर्दलीय उम्मीदवार कन्छेदीलाल ने बीजेपी के पाले में जाने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. उनके इस फैसले के बाद से ही चुनावी अंकगणित पूरी तरह उलझ गया है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पल-पल बदलते इन समीकरणों के बीच अब देखना यह होगा कि वोटर्स किसके दावों पर अपना भरोसा जताते हैं!
- 07:53 AM • 30 Jul 2026
LIVE Datia By Poll 2026: चुनावी अखाड़े में दिग्गजों की साख का सवाल!
Datia By- elections live updates: सीट एक है और दावेदार कई, लेकिन इस बार का चुनावी दंगल बेहद खास है. दरअसल, कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की विधायकी छिनने के बाद खाली हुई इस सीट पर सियासी पारा सातवें आसमान पर है. इस उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों के बड़े चेहरों की इज्जत सीधे तौर पर दांव पर लगी है. एक तरफ बीजेपी की तरफ से नरोत्तम मिश्रा ने पूरा मोर्चा संभाल रखा है; वो अपने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं. वहीं, उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी भी पूरी मजबूती के साथ मैदान में डटे हुए हैं। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का पूरा दम भर रहे हैं.
ADVERTISEMENT


