शहीद टीआई दिलीप पुरी पर ट्रक चलाने वाले आरोपी का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

प्राची अवस्थी

• 02:15 PM • 04 Nov 2026

देवास में शहीद टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू और सह-आरोपी धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर किया। ट्रक में 1800 लीटर अवैध शराब ले जाई जा रही थी। परिवार ने सीबीआई जांच और आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की .

शहीद दिलीप पुरी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
शहीद दिलीप पुरी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
Google CTA


शहीद थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की हत्या के मामले में देवास पुलिस ने एक्शन तेज करते हुए दो आरोपियों के अलग-अलग जगहों पर शॉर्ट एनकाउंटर किए हैं. दोनों ही आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फरार आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया था.

Read more!

दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, सबसे पहले मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ.उसे अलीराजपुर से खातेगांव ले जाया जा रहा था, इस दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी.इसके बाद इसी मामले के सह-आरोपी धीरज का भी बीएनपी थाना क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर किया गया. दोनों मुठभेड़ों के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज पा रहे मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही.डॉक्टर अजय पटेल के मुताबिक,पुलिस ने समय रहते घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी.

क्या था पूरा मामला?

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही.जिस ट्रक को रोकने की कोशिश में टीआई दिलीप पुरी की जान गई, उसमें 1800 लीटर से ज्यादा अवैध शराब भरी हुई थी.सूचना मिलने के बाद वे हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़े ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ करने पहुंचे थे. आरोप है कि पुलिस को देखकर ड्राइवर ने ट्रक भगाने की कोशिश की और उसे डिवाइडर पर चढ़ा दिया. इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल घायल हो गया.

गिरफ्तारियां और तस्करी का नेटवर्क

इस मामले में पुलिस राहुल जायसवाल, विजय राव और केराम सिंह चांगोद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी.केराम सिंह चांगोद पर शराब तस्करी के लिए ट्रक, ड्राइवर और क्लीनर की व्यवस्था करने का आरोप .राहुल जायसवाल पर हरदा जिले के टिमरनी से गुजरात तक शराब तस्करी का नेटवर्क चलाने का आरोप है.तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. अब दो आरोपियों के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी .

परिवार की मांगें

टीआई दिलीप पुरी के परिजन इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. उनके पिता ओमप्रकाश पुरी ने आरोपियों को फांसी देने और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की. साथ ही परिवार ने दिलीप पुरी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के तहत मिनिस्ट्रीयल स्टाफ में नौकरी देने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी .