दिग्विजय सिंह का BJP पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव आया तो सबको हिंदू-मुसलमान में बांटने लगे

नवेद जाफरी

12 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 12 2023 6:50 AM)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. बोले- चुनाव आया तो ये सबको हिंदू मुसलमान में बांटने लगे.

High Court mp Digvijay Singh significant relief Guru Golwalkar controversy
High Court mp Digvijay Singh significant relief Guru Golwalkar controversy
Google CTA

MP Election 2023:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह जिले की इछावर अंतर्गत बिलकिसगंज पहुंचे. जहां उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि “चुनाव आते ही इनको राम मंदिर याद आ गया, राम मंदिर के निर्माण में सभी ने चंदा राशि दी है”, दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख दिए हैं. तो मैने 1 लाख 11 000 दिए हैं. यह केवल लोगों को बांटने और नफरत फैलाने का काम करते हैं. यह केवल झूठ ही बोलते हैं.

Read more!

दिग्विजय सिंह ने कहा कि “राम मंदिर में सभी ने चंदा दिया, शिवराज सिंह ने 1 लाख दिए तो मैने एक लाख 11 हजार दिए है, चुनाव आया तो उन्हे राम मंदिर चालू हो गया, हिंदू मुसलमान आ गया” पहले हमे हिंदू मुसलमान में बांटा अब कह रहे. कांग्रेस ने राम जी को बांट दिया, मुझे नाम बताओ कौनसा कांग्रेसी भगवान राम को नही मानता हो, केवल भटकना, नफरत फैलाना, बांटना और झूठ बोलना इनका काम है, झूठ बोलने में इनसे बड़ा कोई आपको मिलेगा नही, दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी राजनेतिक दिवाली 3 दिसंबर को मनेगी हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

चुनाव को लेकर फलौदी बाजार का अनुमान

देश में इस समय चुनावी माहौल है. ऐसे में पिछले दिनों कई तरह के ओपिनियन पोल सामने आए. जिसमें से कुछ ओपिनयन पोल में बीजेपी तो कुछ में कांग्रेस मध्यप्रदेश में सरकार बनाती नजर आई.  इन दिनों फलौदी बाजार की एक रिकॉर्डिग है. जो फलौदी बाजार की बताई की ही है. जो हमारे जैसलमेर संवाददाता विमल भाटिया के बीच का है. जिसमें मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर बातचीत हो रही है. दरअसल फलोदी बाजार में एमपी की सीटों को लेकर सट्टा लग चुका है. इस सट्टे के मुताबिक बीजेपी को 112-115 सीट मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को 115-117 सीटे मिलने की बात कही जा रही है.

पूरी खबर यहां पढ़ें: फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान ने बदल दी चुनावों की दिशा, जानें एमपी में बनेगी किसकी सरकार