दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल को लेकर जताया दुख, बोले "उनका कसूर सिर्फ इतना, वे हमारे पार्टनर बन गए"

एमपी तक

• 02:00 PM • 22 Mar 2024

दिग्विजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दुख जताया है और कहा कि उनको इंडिया गठबंधन का पार्टनर बनने की सजा केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है.

Digvijay Singh
Digvijay Singh
Google CTA

Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को केंद्र सरकार का षडयंत्र करार दिया है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वे इंडिया गठबंधन के पार्टनर हो गए और दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में वे कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं. इस वजह से ही केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल को अपने शिकंजे में लिया है.

Read more!

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कहा कि बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से हर चुनाव के पहले बीजेपी दावा करती है कि इस बार इतने पार सीटें आएंगी तो इसका साफ संकेत है कि ये लोग ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. इसकी दम पर ही ये मनमाफिक सीटें लाने के दावे कर पाते हैं.

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे नेताओं पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये वे नेता हैं जिनको कांग्रेस ने सबकुछ दिया. तब भी ये लोग पार्टी को छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं, वो भी ऐसे वक्त में जब पार्टी को अपने इन नेताओं की जरूरत है. जाहिर है कि ये सभी नेता लालच में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं.

आज लिस्ट जारी हो जाएगी- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की लिस्ट आज जारी हो जाएगी. दिग्विजय सिंह ने बताया कि चार से पांच सीटों पर नाम होल्ड चल रहे थे, इसलिए लिस्ट जारी नहीं की गई थी लेकिन अब वे नाम भी स्पष्ट हो गए हैं, इसलिए आज देर शाम तक हर हाल में कांग्रेस के उम्मीदवरों की दूसरी सूची जारी हो जाएगी. धार की भोजशाला के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हर चुनाव के पहले बीजेपी को हिंदू- मुस्लिम करना होता है. अब लोकसभा चुनाव के पहले भोजशाला के मंदिर-मस्जिद विवाद को बीजेपी हवा दे रही है.