Loksabha Election: चुनाव के बीच दिग्विजय सिंह को लगा बड़ा झटका, पूर्व CM ने रोक दिया प्रचार

एमपी तक

• 09:58 AM • 23 Apr 2024

राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका लगा है. जिसके बाद उन्होंने चुनावी प्रचार और पदयात्रा पर रोक लगा दी है और वे लखनऊ रवाना हो गए हैं.

Digvijaya Singh
Digvijaya Singh
Google CTA

Digvijay Singh News: लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के बीच पूर्व सीएम और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका लगा है. जिसके बाद उन्होंने चुनावी प्रचार और पदयात्रा पर रोक लगा दी है और वे लखनऊ रवाना हो गए हैं. दुख की घड़ी में दिग्विजय सिंह परिवार के साथ हैं. इस बात की जानकारी खुद पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर दी है.

Read more!

दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद का निधन हो गया है. दिग्विजय सिंह के दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे कैंसर से पीड़ित थे. दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार छोड़ दामाद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं.

दुख की घड़ी में....

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दामाद के निधन की जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया, 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे. उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं. इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर, मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं."

पदयात्रा पर लगाया विराम

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. राजगढ़ में तीसरे फेज में मतदान होना है, जिसके दिग्विजय सिंह पूरे परिवार समेत जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे. दिग्विजय सिंह पूरे क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस पर विराम लगा दिया है. 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार गिराने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसा क्या कह दिया कि भड़क गए दिग्गी राजा?