दिग्विजय सिंह सक्रिय; भोपाल में सेक्टर मंडलम की बैठक में पहुंचे, कार्यकर्ताओं से कहा- डरो नहीं, डटकर संघर्ष करो

इज़हार हसन खान

17 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 17 2023 12:53 PM)

MP Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं. चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ स्तर पर समीक्षा करना शुरू कर दिया है. इस बहाने वह कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उनके क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही चुनावी तैयारियाें का जायजा भी ले रहे हैं. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह […]

Digvijay Singh Berasia Sector Mandalam congress workers platform is open to all you can keep your point
Digvijay Singh Berasia Sector Mandalam congress workers platform is open to all you can keep your point
Google CTA

MP Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं. चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ स्तर पर समीक्षा करना शुरू कर दिया है. इस बहाने वह कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उनके क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही चुनावी तैयारियाें का जायजा भी ले रहे हैं. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को भोपाल के बैरसिया क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा आयोजित सेक्टर और मंडलम कार्यकर्ताओं की बैठक ली. पहले सत्र में बैरसिया विधानसभा के 4 ब्लॉक, 20 मंडलम व 54 सेक्टर के अध्यक्षों को बुलाया गया था.

Read more!

पूर्व सीएम ने एक-एक मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों से उनके बूथ की विस्तृत जानकारी मांगी, जिन मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों ने उनके क्षेत्रों में अच्छा काम किया उन्हें नाम से संबोधित कर उनके काम की सराहना की. सभी को सक्रियता के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया. दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा, डरो मत, डटकर जनता के हितों के लिये संघर्ष करो.

मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे दिग्विजय सिंह. फोटो-इज़हार हसन खान/ एमपी तक

दिग्विजय सिंह ने मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों को सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की हिदायत दी. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को खुला मंच दिया और कहा जो भी भाषण देना चाहता है, वो मंच से आकर अपनी बात रखे. इस दौरान दिग्विजय सिंह मंच पर न बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे. प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरी बैठक में अनुशासन का विशेष ध्यान रखा, सभी मंडलम-सेक्टर के अध्यक्षों को ब्लॉक के हिसाब से बैठाया गया.

ये भी पढ़ें: महिलाओं के मुद्दे पर आमने-सामने आए CM शिवराज और कमलनाथ, फिर पूछे एक दूसरे से सवाल

डटकर जनता के मुददे उठाएं, डरे नहीं
भोपाल जिले के प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि सभी को चुनाव के हिसाब से अपनी कमर कस लेनी चाहिए और ज़मीनी स्तर पर एक-एक बूथ पर कांग्रेस के लिए मजबूती से काम करना चाहिए. बैठक के द्वितीय सत्र में सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य विभागों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक बैठक की. पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने राम कथा के कुछ प्रसंग सुनाकर बताया कि कैसे बीजेपी किस तरह से भ्रम फैलाकर सत्ता का खेल रचती है.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ की एक चूक से सत्ता के ‘बाजीगर’ बन गए सिंधिया; ऐसे चला 17 दिन शह-मात का खेल

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए शिकवे शिकायत मिटाकर एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आव्हान किया. उन्होंने कहा कि डरो मत, डटकर जनता के हितों के लिये संघर्ष करो.