महाकाल लोक मामले में मंत्री भूपेंद्र सिंह के सबूत मांगने पर भड़के दिग्विजय, फिर खड़े किए सवाल

राहुल जैन

• 02:05 AM • 02 Jun 2023

Mahakal Lok controversy: महाकाल लोक में आंधी के बाद टूटी मूर्तियों से उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मंत्री भूपेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दरअसल दिग्विजय सिंह लगातार महाकाल लोक निर्माण में भ्रष्टाचार और जांच का मुद्दा उठा रहे हैं. जिसके […]

Big Controversy, MP News, MP Politics, Mahakal Lok, Ujjain News,
Big Controversy, MP News, MP Politics, Mahakal Lok, Ujjain News,
Google CTA

Mahakal Lok controversy: महाकाल लोक में आंधी के बाद टूटी मूर्तियों से उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मंत्री भूपेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दरअसल दिग्विजय सिंह लगातार महाकाल लोक निर्माण में भ्रष्टाचार और जांच का मुद्दा उठा रहे हैं. जिसके बाद भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने सबूत देने के बात कही. इस पर MPTak द्वारा सवाल पूछने पर दिग्विजय सिंह भड़क गए.

Read more!

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिग्विजय सिंह अशोकनगर जिले में आए हुए थे. उन्होंने अशोनकनगर के बाद मुंगावली विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कई कांग्रेसियों से वन-टू-वन चर्चा भी की. वहीं कई अन्य दल के कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए. दिग्विजय सिंह ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा.

भूपेंद्र सिंह ने की थी सबूत की मांग
मध्य प्रदेश के आवास और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने महाकाल लोक पर बयान देते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस के पास एविडेंस है तो वह लेकर आए, हम उज्जैन मामले में जांच करेंगे. इसके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये भी कहा था कि अगर मूर्ति निर्माण में कमियां थी तो कांग्रेस ने टेक्निकल अनुमति क्यों दी. प्रस्ताव तो इनकी सरकार के समय ही आ गया था. भूपेंद्र सिंह ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह बताए उन्होंने उज्जैन के लिए क्या किया. दिग्विजय सिंह धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं.

भड़के दिग्विजय सिंह
भाजपा द्वारा सबूत मांगने के सवाल पर दिग्विजय सिंह भड़क गए. उन्होंने सवाल खड़े करहते हुए कहा कि इन्होंने अब तक क्या कार्यवाही की? ठेका किसको दिया, ठेके की शर्तों को पूरा किया? FIR क्यों नहीं की? ठेकेदार को गिरफ्तार करना चाहिए, इनका कितना हिस्सा है? वहीं दिग्विजय सिंह ने मुंगावली विधानसभा से सिंधिया समर्थक मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव पर भी जमकर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह बुरी तरह से हार रहे हैं, भाजपा उनका टिकट भी काट सकती है.

ये भी पढ़ें: Big Controversy: क्या है महाकाल लोक का गुजरात कनेक्शन? दिग्विजय सिंह ने खोला राज, BJP का पलटवार