रतलाम में बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- ‘आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ढूंढना पढेगी’

विजय मीणा

• 11:25 AM • 29 Apr 2023

Ratlam News: प्रदेश में आने वाले समय में चुनाव हैं. भाजपा हो या कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है. आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा आर एस एस की एक बैठक में शामिल होने के लिए जावरा आये थे. उसी दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने राज्य में एंटीएकम्बसी के सवाल पर कहा […]

VD Sharma BJP second MP elections list bjp party workers favoritism ticket allocation
VD Sharma BJP second MP elections list bjp party workers favoritism ticket allocation
Google CTA

Ratlam News: प्रदेश में आने वाले समय में चुनाव हैं. भाजपा हो या कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है. आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा आर एस एस की एक बैठक में शामिल होने के लिए जावरा आये थे. उसी दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने राज्य में एंटीएकम्बसी के सवाल पर कहा कि एंटीएकम्बसी वहां होती है. जहां सरकार काम नहीं करती है. गुजरात के अंदर 27 साल बाद 182 में से 156 सीटें आई हैं. कांग्रेस अब इस देश के अंदर अपना अस्तित्व खो रही है यह ठीक बात है कि कांग्रेस आगामी समय में जैसे अपना अस्तित्व खो रही है मध्य प्रदेश के अंदर भी और देश के अंदर भी लोग इसे ढूंढते रह जाएंगे.

Read more!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने आज जावरा में कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार से देश के अंदर व्यवहार कर रही है. माननीय प्रधानमंत्री जी के बारे में लगातार अपशब्दों का प्रयोग करना जो कि पूरी दुनिया देश नहीं पूरी दुनिया हमारे देश पर और हमारे प्रधानमंत्री पर इतना विश्वास जागृत है नेतृत्व के प्रति जनता का भी और दुनिया का भी विश्वास बना है, लेकिन कांग्रेस के खून में ही फूट डालो और राज करो और मैं जिसको कहूं कि कांग्रेस के खून में ही जहर भरा हुआ है. आज कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है.

आने वाले समय में प्रदेश के अंदर कांग्रेस ढूंढनी पड़ेगी
देश के अंदर कांग्रेस के नेता अप्रासंगिक हो गए हैं. इसलिए अनाप-शनाप कुछ भी बोलते हैं. इनको होश नहीं रहता है कि क्या बोल रहे हैं दिग्विजय सिंह आतंकवादियों का समर्थन करते हैं. राहुल गांधी भारत माता को तोड़ने वाले लोगों का समर्थन करते हैं. जिनको हिंदू होने पर शर्म आती है. उनको वह गले लगाते हैं और खड़के जी ने जिस प्रकार से भाषा बोली है यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस अब इस देश के अंदर अपना अस्तित्व खो रही है. यह ठीक बात है कि कांग्रेस आगामी समय में जैसे अपना अस्तित्व खो रही है मध्य प्रदेश के अंदर भी और देश के अंदर भी लोग इसे ढूंढते रह जाएंगे.

एंटीएकम्बसी जैसा कुछ नहीं
 मीडिया से चर्चा में वीडी शर्मा ने राज्य में एंटीएकम्बसी के सवाल पर कहा कि एंटीएकम्बसी वहां होती है. जहां सरकार काम नहीं करती है. गुजरात के अंदर 27 साल बाद 182 में से 156 सीटें आई हैं. मध्य प्रदेश के अंदर गरीब जनता के लिए गरीब लोगों के लिए उनके हितों के लिए हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अथक मेहनत के साथ और गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार 15 महीने में कमलनाथ जी ने हर गरीब का हक और अधिकार छीन लिया था. गरीब कल्याण की सारी योजनाओं को बंद कर दिया था.

ये भी पढ़ें: BJP की महिला नेताओं के आरोप, हमारी ही सरकार में अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाएगी
आज माननीय मोदी जी के नेतृत्व में और और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हर गरीब का जीवन बदलने का काम एक अभियान के रूप में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है. आज भारतीय जनता पार्टी का जो संगठन है वह प्रत्येक बूथ पर मजबूत है. इस चुनाव में जो हमारी ताकत है. उस आधार पर इतिहास भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने दम पर बनाएगा. आगामी विधानसभा चुनाव में नए चेहरे दिए जाने पर कहा कि नए चेहरे हमेशा आते हैं. जहां जो अच्छा होगा वह किया जाएगा.

कांग्रेस ने प्रदेश का बंटाधार किया
वीडी शर्मा ने कहा कि दूसरी पार्टी में तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही चलेंगे कांग्रेस भी देख रही है. कि इनके क्या हाल हैं. 2003 में मध्यप्रदेश बंटाधार हो गया था. इनके नेतृत्व में 15 महीने में कमलनाथ जी ने पलीता लगा दिया था. इसलिए भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो हमेशा से नई ऊर्जा के साथ काम करता है समय आने पर समय अनुकूल आवश्यकता होती है.  विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेंगे इस सवाल का जवाब दिए बिना ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में फिर हुआ IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट