गुना में तनाव भगाने के लिए गाना गा रहे पुलिस वाले, SDOP का गुनगुनाते हुए वीडियो वायरल

Guna News: गुना जिले के बमोरी डिवीजन में पदस्थ SDOP युवराज सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में SDOP साहब किशोर कुमार के नगमे गाते दिखाई दे रहे हैं. महान पार्श्व गायक किशोर कुमार के गाने ‘ओ हंसिनी..’ को गाकर ड्यूटी के तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं SDOP […]

Guna News, Video Viral, Police Officer Singing Video
Guna News, Video Viral, Police Officer Singing Video

विकास दीक्षित

follow google news

Guna News: गुना जिले के बमोरी डिवीजन में पदस्थ SDOP युवराज सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में SDOP साहब किशोर कुमार के नगमे गाते दिखाई दे रहे हैं. महान पार्श्व गायक किशोर कुमार के गाने ‘ओ हंसिनी..’ को गाकर ड्यूटी के तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं SDOP युवराज सिंह. अब SDOP का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Read more!

ड्यूटी को लेकर खाकी वर्दीधारी हमेशा तनाव में रहते हैं. ड्यूटी का प्रेशर, और फिर काम के साथ ही परिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव. ऐसे में पुलिस कर्मी खुद को तनाव से दूर रखने के लिए गाना गाकर दिल बहला रहे हैं. गुना में पुलिस को नौकरी के तनाव से मुक्त रखने के लिए वैसे तो योगा, ध्यान की ट्रेनिंग भी कराई जाती है. लेकिन कुछ पुलिसकर्मी गाना गाकर, अध्यात्म से जुड़कर, पेंटिंग के माध्यम से, जिम में ट्रेनिंग देकर और गार्डनिंग करते हुए तनावमुक्त जीवनशैली अपना रहे हैं.

गीत गाते एसडीओपी का वीडियो हो रहा वायरल
SDOP युवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें गुनगुनाने का शौक काफी पहले से है. खाली वक्त में वे पुराने गीत गुनगुना लेते हैं. इससे तनाव से मुक्ति भी मिलती है और आत्मसंतुष्टि भी. अब युवराज सिंह का किशोर कुमार का गीत गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

    follow google news