सिंधिया के गढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री, गरमाई MP की सियासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले से होते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचेगी.

Bharat Jodo Nyay Yatra, Kamal Nath backs, Rahul Gandhi as leader post-resentment, Kamal Nath, Rahul Gandhi, Nyay Yatra, Madhya Pradesh News, jitu patwari, ram yatra in mp, loksabha chunav, bharat jodo nyay yatra in mp, rahul gandhi in mp, madhya pradesh
Bharat Jodo Nyay Yatra, Kamal Nath backs, Rahul Gandhi as leader post-resentment, Kamal Nath, Rahul Gandhi, Nyay Yatra, Madhya Pradesh News, jitu patwari, ram yatra in mp, loksabha chunav, bharat jodo nyay yatra in mp, rahul gandhi in mp, madhya pradesh

एमपी तक

02 Mar 2024 (अपडेटेड: 02 Mar 2024, 04:12 AM)

follow google news

Bharat Jodo Nyaya Yatra: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Loksabha chunav) को लेकर सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट (BJP Candidates List) जारी करने की तैयारी में है, इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में एंटर करने जा रही है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी कि शनिवार को एमपी के मुरैना पहुंचेगी. खास बात ये है कि ये यात्रा सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्रों से सबसे पहले होकर गुजरेगी. इसे लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है.

Read more!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले से होते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचेगी. मुरैना में सभा संबोधित करने के बाद आज ही न्याय यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी.

मुरैना में जुटेंगे कांग्रेसी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोपहर दोपहर 1.30 बजे मुरैना पहुंचेगी. राहुल गांधी सड़क मार्ग से सीधे भीमराव अंबेडकर स्टेडियम पहुंचेंगे. जहां वे एक सभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कई राष्ट्रीय और प्रदेश के दिग्गज नेता मुरैना पहुंचेगे और न्याय यात्रा में शामिल होंगे.

ग्वालियर में होगा रात्रि विश्राम

मुरैना में कार्यक्रम के बाद शाम तक राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, निरावली से प्रवेश करते हुए ग्वालियर पहुंचेगी. जहां हजीरा पर सभा होगी. इसके बाद ग्वालियर में ही रात्रि विश्राम होगा. दूसरे दिन यात्रा आगे की ओर बढ़ेगी.

महाकालेश्वर जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव(संचार)जयराम रमेश ने बताया, “26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम का दिन था. आज दोपहर 2 बजे धौलपुर से हम फिर से यात्रा शुरू करेंगे. 3 बजे यात्रा मुरैना प्रवेश करेगी. 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी. 7 मार्च को बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. 7,8 और 9 मार्चो को यात्रा गुजरात में रुकेगी”

9 जिलों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगी. इनमें मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर उज्जैन, देवास और रतलाम शामिल हैं. न्याय यात्रा के जरिए 7 लोकसभा और 54 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Loksabha Election: गुना से टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे सिंधिया को हराने वाले केपी यादव? किया बड़ा दावा

    follow google newsfollow whatsapp