Gwalior Crime: आर्मी मैन ने इस मामूली सी बात पर पड़ोसी फैमिली पर कर दी दनादन फायरिंग, फिर हो गया बवाल

सर्वेश पुरोहित

13 May 2024 (अपडेटेड: May 13 2024 3:07 PM)

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से विवाद और गोलीबारी की घटनाएं सामने आती ही रहती हैं. यहां छोटी छोटी बातों पर गोलियां चल जाती है. ऐसा ही मामला आज सामने आया है.

gwalior news
gwalior news
Google CTA

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से विवाद और गोलीबारी की घटनाएं सामने आती ही रहती हैं. यहां छोटी छोटी बातों पर गोलियां चल जाती है. ऐसा ही मामला आज सामने आया है. जहां एक्स आर्मीमेन सहित चार लोगों ने मामूली विवाद पर पड़ोसी परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने आरोपी एक्स आर्मीमेन के एक साथी को हिरासत में ले लिया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है.

Read more!

क्या है पूरा मामला

दरअसल महाराजपुरा थाना अंतर्गत रसूलपुर में रहने वाले राजवीर जाटव का रविवार शाम पड़ोसी एक्स आर्मीमेन यशवीर भदौरिया से बिजली का तार डालने को लेकर विवाद हो गया था. तब अन्य पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था, लेकिन आज सुबह यशवीर अपने पिता और दो अन्य साथियों के साथ पिस्टल से लैस होकर आ धमका. इस दौरान राजवीर जाटव, उसका भाई धर्मवीर जाटव और भाभी संजना जाटव अपने घर के बाहर मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:'दो जूते मारूंगी, तेरे नेताओं की ऐसी की तैसी...' लेडी कॉप की दबंगई का ऑडियो हो रहा वायरल

घटना में एक ही हालत गंभीर

बताया गया है कि आरोपी यशवीर ने गालीगलोंच करते हुए राजवीर, धर्मवीर और संजना को निशाना बनाकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और भाग निकला. घटना में राजवीर, धर्मवीर और संजना गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां राजवीर की हालत गंभीर बनी हुई है. 

मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों और उनके परिजन से आरोपियों के बारे में प्रारंभिक जानकारी जुटाने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथी रंजीत वाल्मिक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है. फिलहाल यशवीर भदौरिया उसके पिता और एक अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश में पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है.