चुनाव से पहले कर्मचारियों को खुश करने की कवायद, CM शिवराज ने अब कर दिया ये बड़ा ऐलान

MP News: चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कर्मचारी वर्ग को खुश करने के लिए प्रदेश के सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी कि डीए (DA) 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की गई है. यानी कि अब राज्य के कर्मचारियों का डीए केंद्रीय […]

Chief Minister Seekho Kamao Yojna launched know the answers to all the questions related to the scheme
Chief Minister Seekho Kamao Yojna launched know the answers to all the questions related to the scheme

नवेद जाफरी

follow google news

MP News: चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कर्मचारी वर्ग को खुश करने के लिए प्रदेश के सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी कि डीए (DA) 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की गई है. यानी कि अब राज्य के कर्मचारियों का डीए केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा.

Read more!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत आयोजित सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में पहुंचे थे. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश के सभी कर्मचारियों का चार प्रतिशत डीए बड़ाने की घोषणा की.

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर होगा डीए
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डीए बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि इससे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के बीच चार प्रतिशत डीए का जो अन्तर है, वह समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों की भी अपेक्षाए हैं, उनकी समस्यों के समाधान के लिए शीघ्र ही रोजगार सहायकों की पंचायत बुलाने का काम किया जाएगा. आपको बता दें कि अब तक राज्य और केंद्र के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी कि डीए में 4 प्रतिशत का अंतर होता था, लेकिन डीए में बढ़ोतरी होने से ये अंतर समाप्त हो जाएगा. अब तक राज्य के कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था.


भैरूंदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर वधू को आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने लाड़ली बहना योजना पर भी बात की और बताया कि अब 21 वर्ष की महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना की पात्र होंगी.

    follow google news