Pandit Pradeep Mishra Threats: सीहोर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी और बदनाम करने का पत्र मिलने का मामला सामने आया है. जब इसकी जानकारी सामने आई तो महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा की मांग करते हुए उन्हें पत्र लिखा है. लोकसभा सदस्य ने चर्चित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा लेकर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसका जवाब भी आया है.
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के अनुसार, रुद्राक्ष और अपनी कथाओं को लेकर देश और दुनिया में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी और बदनाम करने का पत्र मिला है. जिसको लेकर उनकी सुरक्षा की मांग की गई है. महाराष्ट्र से लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा ने सुरक्षा की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. गृहमंत्री के ऑफिस की तरफ से इसका जवाब दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि नवनीत रवि राणा जी आपका 22 दिसंबर 2023 का पत्र प्राप्त हुआ है, जो कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की सुरक्षा से संबंधित है. 10 फरवरी को पत्र का जवाब आया है.
कुबेरेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी कथा और रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर देश और दुनिया में ख्याति प्राप्त हैं. उनकी कथा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. वहीं, कथावाचक प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष लेने और दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है. कथावाचक को पत्र मिलने की सूचना लगने पर श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है.
ये भी पढ़ें: त्रिपुरा का निवास लगाकर CISF में भर्ती हो गए UP के अभ्यर्थी, खुलासा हुआ तो हैरान रह गए अधिकारी
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मांगी गई सुरक्षा
बताया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी और बदनाम करने का जो पत्र मिला है, उसमें किसी का नाम और मोबाइल नंबर नहीं है. पत्र को लेकर महाराष्ट्र के लोकसभा सदस्य ने सुरक्षा की मांग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर की है.
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को जान से मारने की धमकी के भरे पत्र के मामले में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कुबेरेश्वर धाम समिति सदस्य समीर शुक्ला ने आज तक को फोन पर जानकारी देते हुए बताया पत्र मिला था, जिसको लेकर लोकसभा सदस्य को जानकारी लगी तो उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा की मांग की है. जिस पर उन्होंने पत्र का जवाब दिया है. इससे पहले भी अमरावती में चिट्ठी मिली थी एक बार फिर चिट्ठी मिली जिसको लेकर लोकसभा सदस्य ने पत्र लिखा है.
इस मामले में एसपी मयंक अवस्थी ने फोन पर बताया कि इस तरह की जानकारी यहां पर (स्थानीय पुलिस) नहीं दी गई है. बाहर का मामला है. भोपाल मुख्यालय से प्रदीप मिश्रा जी को सुरक्षा पहले से ही मिली हुई है.
ADVERTISEMENT


