‘अधिकारियों का ट्रांसफर नहीं करते, यहीं ठीक कर देते हैं…’ इस कांग्रेस नेता ने अफसरों को दी धमकी

जय नागड़ा

22 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 22 2023 7:47 AM)

मध्यप्रदेश में जहां एक ओर कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद में कांग्रेस नेता अफ़सरों को चिन्हित कर उनके ट्रांसफर की लिस्ट बनाने में जुटे हैं, वहीं खंडवा जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजनारायण सिंह ने इस धारा की ठीक विपरीत बयान देकर चौंका दिया है.

no officer transfers Congress leader Rajnarayan Singh Viral Threat MP Elections 2023
no officer transfers Congress leader Rajnarayan Singh Viral Threat MP Elections 2023
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में जहां एक ओर कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद में कांग्रेस नेता अफ़सरों को चिन्हित कर उनके ट्रांसफर की लिस्ट बनाने में जुटे हैं, वहीं खंडवा जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजनारायण सिंह ने इस धारा की ठीक विपरीत बयान देकर चौंका दिया है. उनका यह बयान अब वॉयरल हो रहा है, “राजनारायण सिंह मर्द नेता है, राजनारायण सिंह ट्रांसफर ख़िलाफ़ आदमी है. कोई कितना ही ख़राब हो उसे यहीं सुधार देंगे.”

Read more!

दरअसल ये बात शुरू हुई है, जब मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने प्रदेश के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को 19 नवंबर को एक पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी. उनके क्षेत्र में भी प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए कोई नियम विरुद्ध कार्य किया गया हो तो उसकी जानकारी प्रदेश कार्यालय को पहुंचाएं. इसके बाद मान्धाता के कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह ने गांधी भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रशासन पर भाजपा के समर्थन में कार्य करने के गंभीर आरोप लगाए थे.

मतदान को प्रभावित करने का आरोप

उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मान्धाता में खासतौर पर पुलिस ने भाजपा का एजेंट बनकर चुनाव में कार्य किया. मतदान प्रभावित करने का प्रयास किया. उत्तमपाल सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, हम दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करेंगे. मान्धाता विधानसभा में जो गुंडागर्दी देखी गई है, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पूरा प्रशासन, पुलिस महकमा लगा हुआ था. हमने प्रशासन को जानकारी दी कि कहीं दारू (शराब ) कहीं पैसा तो कहीं साड़ियां बांटी जा रही हैं तो इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. जिन्होंने यह सब पकड़ा उन्हें थाने में बैठाकर उनसे गलत व्यव्हार कर रहे है.

ये भी पढ़ें: भीम आर्मी के बड़े नेताओं पर BJP से सांठगांठ का आरोप, चंद्रशेखर आजाद ने लिया ये बड़ा एक्शन

अब हम पुलिस वालों की नामजद शिकायत करेंगे: कांग्रेस कार्यकर्ता

उत्तमपाल सिंह ने कहा- हमारा इलज़ाम है कि पुलिस महकमा भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बनकर काम कर रहा था, चुनाव प्रभावित करने की कोशिश के लिए हमने चुनाव आयोग को भी शिकायत की है. अब हम पुलिस अधिकारियो की नामज़द शिकायत करेंगे. सरकार कांग्रेस की बन रही है, तमाम अधिकारी जो शामिल थे उन पर हम आगे कार्यवाही करेंगे.

ये भी पढ़ें: अब ‘पनौती’ पर मध्य प्रदेश में शुरू हुई सियासत, दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की ले ली चुटकी

कमलनाथ को क्याें जवाब दूं: राजनारायण सिंह

जब पत्रकारों ने इसी विषय पर उत्तमपाल सिंह के पिता ठाकुर राजनारायण सिंह की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने बिलकुल अलग बात अपने अंदाज़ में कहकर चौंका दिया. उन्होंने साफ कहा, “राजनारायण सिंह मर्द नेता है, राजनारायण सिंह जिंदगी में ट्रांसफर ख़िलाफ़ आदमी है. कोई कितना ही ख़राब हो उसे यहीं सुधार देंगे. जब उनसे पूछा गया कि कमलनाथ जी को भी आपने यही जवाब दिया है तो उन्होंने कहा- मैं कमलनाथ जी को ये जवाब क्यों दूं? मैं कोई चुनाव लड़ा हूं क्या? मेरा इतिहास उठाकर देख लो मैंने कभी ट्रांसफर की चिट्ठियां नहीं लिखी. इसका कोई औचित्य ही नहीं है. ये काम सरकार का है. प्रशासन का काम है ये हमारा काम नहीं है.

“दरअसल राजनारायण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है जिन्होंने हाल ही में खण्डवा संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर चुनाव लड़ा था ,वे मान्धाता से तीन बार विधायक भी चुने जा चुके है.