MP: ‘विकास यात्रा’ में दिखा अनोखा अंदाज! जानें पूर्व विधायक क्यों हैं घोड़े पे सवार?

राजेश रजक

12 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 12 2023 12:01 PM)

Madhya Pradesh Vikas Yatra: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार विकास यात्रा निकाल रही है. बीजेपी के नेता, विधायक और मंत्री सभी अपने-अपने क्षेत्र में विकास यात्राएं निकाल रहे हैं. इस यात्रा के जरिए भाजपा 2023 के विधानसभा चुनावों में जीत का रास्ता बना रही है. विकास यात्रा को लेकर रोज नई-नई तस्वीरें सामने आ रही […]

Vikas Yatra, MP POlitics, Madhya Paadesh News, Raisen News
Vikas Yatra, MP POlitics, Madhya Paadesh News, Raisen News
Google CTA

Madhya Pradesh Vikas Yatra: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार विकास यात्रा निकाल रही है. बीजेपी के नेता, विधायक और मंत्री सभी अपने-अपने क्षेत्र में विकास यात्राएं निकाल रहे हैं. इस यात्रा के जरिए भाजपा 2023 के विधानसभा चुनावों में जीत का रास्ता बना रही है. विकास यात्रा को लेकर रोज नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक अनोखी तस्वीर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से सामने आयी है. जहां पूर्व विधायक राम किशन पटेल घोड़े पर सवार होकर विकास यात्रा में शामिल होते हुए नजर आये.

Read more!

रायसेन जिले के विधानसभाओं में विकास यात्रा के दौरान करोड़ों की योजानाओं की सौगात दी जा रही है. इसके जरिए बीजेपी कांग्रेस के वाली विधानसभा में अपना प्रभाव जमाना चाहती है. विकास यात्रा से रोचक और अनोखी तस्वीरें आना जारी हैं. उदयपुरा विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक राम किशन पटेल का अनोखा अंदाज नजर आया, वे इस यात्रा में घोड़े पर सवार होकर कौतूहल का केंद्र बन गए.

तस्वीर: राजेश रजक, एमपी तक

रायसेन में विकास यात्रा की धूम!
मध्यप्रदेश विकास यात्रा जिलों को पार कर अब रायसेन जिले में पहुंच चुकी है. यहां की चारों विधानसभाएं काफी अहम हैं. भोजपुर के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं, वहीं सांची विधानसभा से विधायक वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री हैं. रायसेन की तीनों विधानसभाओं में विकासयात्रा के दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं और कार्यों का शिलान्यास किया गया है.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ बोले, ‘सीएम शिवराज को उनके गढ़ में देंगे चुनौती, बुधनी में उनके खिलाफ खड़ा करेंगे बड़ा नेता’

जमीनी हकीकत जानने की कोशिश
बता दें कि मध्यप्रदेश में विकास यात्रा की शुरुआत 6 फरवरी के दिन रविदास जयंति के खास पर्व से हुई है. विकास यात्रा के जरिए शिवराज सरकार प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंच रही है और जमीनी हकीकत जानने की कोशिश कर रही है. इस यात्रा के जरिए लोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट हल किया जा रहा है. 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए ‘मध्यप्रदेश विकास यात्रा’ को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है. इस यात्रा को लेकर अब तक कई छोटे-मोटे विवाद भी सामने आ चुके हैं.