Gold Price Today: केंद्रीय बजट के बाद सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें कितना हुआ भाव

एमपी तक

24 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 24 2024 12:23 PM)

Madhya Pradesh Gold Price Today: केंद्रीय बजट आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि सोने चांदी की कीमतों कमी या फिर उछाल देखने को मिलेगा. हालांकि ऐसा ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. 

Gold Price Today
Gold Price Today
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

केंद्रीय बजट के आने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट

point

मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

Madhya Pradesh Gold Price Today: केंद्रीय बजट आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि सोने चांदी की कीमतों कमी या फिर उछाल देखने को मिलेगा. हालांकि ऐसा ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्य शहरों में सोने और चांदी का भाव कितना है. भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 64,940 रुपये है. बीते दिन 65,100 भाव था. यानि सोने के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. 

Read more!

जानकरी के मुताबिक 24 जुलाई को भारत में सोने की कीमतें 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गईं हैं. 24 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है. तो वहीं 22 कैरेट सोना, जो अपने हल्के मिश्र धातु मिश्रण के कारण अधिक टिकाऊ है, जिसकी कीमत 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

बाजार में 22 कैरेट सोने की सेल ज्यादा

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

सोने पर घटाई गई कस्टम ड्यूटी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिन बजट 2024 पेश करते हुए सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की है. रत्न एवं आभूषण निर्यातक पिछले कई साल से निर्यात तथा मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कीमती धातुओं पर शुल्क में कटौती की मांग कर रहे थे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘कस्टम ड्यूटी के लिए मेरे प्रस्ताव का मकसद घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना, स्थानीय मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना, निर्यात प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना तथा आम जनता और उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कराधान को सरल बनाना है’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में सोने तथा बहुमूल्य धातु के आभूषणों में घरेलू मूल्य संवर्धन को बढ़ाने के लिए मैं सोने व चांदी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 प्रतिशत और प्लैटिनम पर 6.4 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं. 

ये भी पढ़ें: Union Budget 2024 for MP: सोना-चांदी, मोबाइल फोन, कैंसर की दवाएं और ये चीजें हो गईं सस्ती