Gold Prices Today in Madhya Pradesh: लोकसभा में देश का बजट आने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. ऐसा इसलिए क्योंकि इस यूनियन बजट में कस्टम ड्यूटी घटाई गई थी. जिसका असर भारतीय बाजारों में देखने को मिला था. लगातार 3-4 दिनों तक सोने में आई गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 31 जुलाई, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
ADVERTISEMENT
क्या है सोने चांदी का भाव?
जानकारी के मुताबिक सोना अब 69 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 83 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69364 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 83065 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 68680 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह महंगा होकर 69364 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगी हुई है.
आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 69086 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 63537 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 52023 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 40578 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
ADVERTISEMENT


