Bhind love story: ग्वालियर से प्यार, शादी और अपहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि यहां एक 3 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गया. हैरानी की बात ये है कि जिसके के साथ महिला भागी थी वे किरायेदार था और वहीं रहता था. इतना है कि नहीं यहां से भागने के बाद महिला ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली. इस बीच इसी सिलसिले में वे महिला कोर्ट में बयान देने पहुंची थी लेकिन वापस लौटते समय उसाका कथित अपहरण कर लिया गया है. क्या है पूरा मामला चलिए खबर में जानते हैं.
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए पूरा मामला?
दरअसल, मामला भिंड जिले का है. यहां एक 28 साल की महिला करीब 6 महीने पहले अपने पति और 3 बच्चों को छोड़कर अपने घर के किरायेदार रामेंद्र सिंह भदौरिया के साथ चली गई थी. इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी. दोनों मध्य प्रदेश से दूर उत्तर प्रदेश के कानपुर में छिपकर रहने लगे. वहीं इधर मामले में महिला के पहले पति रामू तोमर ने पुलिस में अपनी पतनी की गुमशुदगी और बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई दी.
कोर्ट परिसर के बाहर फिल्मी अंदाज में वारदात
इस बीच महिला ग्वालियर कोर्ट में बयान दर्ज करवाने अपने प्रेमी मेंद्र सिंह भदौरिया के साथ पहुंची. बयान देने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ कार में बैठकर रवाना हो गई. इस बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली. रामेंद्र सिंह का आरोप है कि रामू तोमर, कल्लू तोमर और उनके 10 से 15 साथियों ने कार पर हमला किया, उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को जबरन दूसरी गाड़ी में डालकर ले गए.
प्रेमी पति ने पुलिस को बताई आपबीती
पीड़ित प्रेमी रामेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उसकी पत्नी अपने पहले पति रामू तोमर के साथ रहना नहीं चाहती. उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हमलावरों में महिला का पूर्व पति, उसका भाई और पिता शामिल थे. पुलिस को दी गई शिकायत में रामू तोमर, सुमित तोमर और जूली तोमर सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
ग्वालियर की सीएसपी हिना खान ने बताया कि शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच इस अपहरण की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही शहर के सभी निकास द्वारों पर चेकिंग लगा दी गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का पूर्व पति रामू तोमर पहले भी कई बार कोर्ट में आवेदन लगा चुका था. प्रथम दृष्ट्या मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और महिला के दूसरे व्यक्ति के साथ रहने की इच्छा से जुड़ा नजर आ रहा है.
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस को उस गाड़ी का नंबर भी मिल गया है जिससे महिला को ले जाया गया है. सीएसपी हिना खान का कहना है कि पूर्व पति रामू तोमर भिंड का रहने वाला है और उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
ADVERTISEMENT


