Gwalior Crime: पति के थे अवैध संबंध, पत्नी ने टोका तो गंवानी पड़ी जान, जानें पूरा मामला

हेमंत शर्मा

21 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 21 2023 11:10 AM)

ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके में रहने वाली एक विवाहिता की उसी के पति ने गला दबाकर नृशंस हत्या कर दी. दरअसल, पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध थे और इसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हाे रहा था.

Gwalior News Murder News Crime News Gwalior Crime News MP Crime News MP Police
Gwalior News Murder News Crime News Gwalior Crime News MP Crime News MP Police
Google CTA

Gwalior Crime News: ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका इलाके में रहने वाली एक विवाहिता की उसी के पति ने गला दबाकर नृशंस हत्या कर दी. दरअसल, पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध थे और इसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हाे रहा था. फिर एक दिन इस बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पूनम का गला ही दबा दिया, महिला को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई. पति जितेंद्र घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मामला शहर के नाका इलाके का है.

Read more!

जानकारी के मुताबिक, हत्या से पहले महिला के साथ पति जितेंद्र सिंह भदोरिया ने जमकर मारपीट की थी. महिला को गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पता चला है कि जितेंद्र भदोरिया उर्फ जीतू की शादी करीब एक दशक पहले पूनम नामक युवती के साथ हुई थी, लेकिन पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद रहते थे.

ये भी पढ़ें: शादी के 5 महीने बाद ही महिला ने अपने तीसरे पति को दे दिया जहर, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

पति के अवैध संबंधों को लेकर पत्नी से होते थे जमकर झगड़े

जिसके कारण उनमें आए दिन झगड़े होते रहते थे. कई बार महिला के परिवार के लोगों ने जितेंद्र भदोरिया को समझने बजाने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. पता चला है कि सोमवार की रात को भी घर आते ही जितेंद्र भदोरिया ने पत्नी पूनम के साथ किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी. महिला ने विरोध किया तो उसका जितेंद्र ने गला दबा दिया. अर्द्ध मूर्छित हालत में महिला को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी रात में मौत हो गई.

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी जितेंद्र भदोरिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल आरोपी पति जितेंद्र भदोरिया पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.