ग्वालियर: बस से उतरते ही लड़की को दिनदहाड़े उठा ले गए, तमाशबीन बने लोग; CCTV आया सामने

हेमंत शर्मा

20 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 20 2023 12:00 PM)

ग्वालियर में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक लड़की को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया है. यहां पर एक युवती जैसे ही बस से उतरी तो बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती को जबरन पकड़कर बाइक पर बिठा लिया और अपहरण करके ले गए.

Gwalior Crime, Gwalior Breaking, MP News, Crime News, Guna News, MP Breaking News, MP News Update
Gwalior Crime, Gwalior Breaking, MP News, Crime News, Guna News, MP Breaking News, MP News Update
Google CTA

Gwalior Crime: ग्वालियर में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक लड़की को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया है. यहां पर एक युवती जैसे ही बस से उतरी तो बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती को जबरन पकड़कर बाइक पर बिठा लिया और अपहरण करके ले गए. अपहरण की यह पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Read more!

युवती के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. घटना सोमवार की सुबह की बताई गई है. सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक, भिंड जिले के लहार इलाके में स्थित बरहा गांव की रहने वाली एक युवती अपने चाचा-चाची के साथ बस से सवार होकर सोमवार की सुबह ग्वालियर में नाका चंद्रबनी इलाके पर पहुंची थी. यहां बस से उतरने के बाद जब चाचा-चाचा सामान उतार रहे थे तो युवती को अचानक से दो बदमाशों ने पकड़ लिया.

देखें सीसीटीवी वीडियो

Loading the player...

ये भी पढ़ें: प्रेम का दर्दनाक अंत, लड़की के घरवालों ने प्रेमी को दी ऐसी सजा कि जानकर सिहर जाएंगे..

चाचा-चाची के साथ आई थी युवती: पुलिस

एडिशनल ऋषिकेश मीना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूरा परिवार बस से जहां उतरा था वह सचेती पेट्रोल पंप उतरा था, यहां दो बदमाशों ने युवती को जबरन पकड़ और उसे बाइक पर बिठा लिया और उसे लेकर फरार हो गए. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अपनी आंखों के सामने युवती का अपहरण देखकर युवती के परिजनों ने झांसी रोड थाना पुलिस को इस बात की सूचना दी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

फोटो- एमपी तक

बताया जा रहा है की युवती अपने चाचा चाची के साथ ग्वालियर आई थी. कैलाश टॉकीज के पास युवती के ताऊ के नवनिर्मित घर का गृह प्रवेश है. इसी आयोजन में शामिल होने के लिए युवती ग्वालियर पहुंची थी, जहां से उसका अपहरण हो गया.