शादी के 28वें दिन बाद झांसी के विशाल के उड़े होश, डॉक्टर ने कहा- 'आपकी पत्नी 2 महीने की प्रेग्नेंट है', पति पहुंचा कोर्ट

झांसी के विशाल की शादी ग्वालियर में हुई. शादी के 28 दिन बाद पता चला कि पत्नी दो महीने की गर्भवती है. विशाल का आरोप है कि ससुराल वालों ने धोखा दिया और बाद में चुपके से गर्भपात करा लिया, अब कोर्ट के आदेश पर इस मामले की दोबारा जांच शुरू होगी.

gwalior
gwalior

सर्वेश पुरोहित

follow google news

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया. जहां विशाल माहौर नाम के एक युवक की 28 दिन पहले शादी हुई थी. घर में खुशी का माहौल था लेकिन शादी के महज 28 दिन बाद ही पति विशाल को अपनी पत्नी के बारे में एक ऐसी सच्चाई पता चली, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पति का आरोप है कि शादी से पहले ही पत्नी गर्भवती थी और यह बात उनसे छिपाई गई.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

झांसी के रहने वाले विशाल माहौर की शादी ग्वालियर में हुई थी. शादी के करीब एक महीने बाद अचानक उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई. विशाल जब पत्नी को चेकअप के लिए डॉक्टर के पास ले गए और अल्ट्रासाउंड करवाया, तो रिपोर्ट चौंकाने वाली थी. रिपोर्ट में पता चला कि पत्नी दो महीने से ज्यादा की गर्भवती है, जबकि शादी को अभी सिर्फ 28 दिन ही हुए थे.

भ्रूण हत्या का लगा आरोप 

पति विशाल का आरोप है कि पत्नी और उसके मायके वालों ने शादी से पहले इस बात को जानबूझकर छिपाया. इतना ही नहीं, जब सच सामने आया तो पत्नी अपने मायके चली गई और वहां अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक निजी अस्पताल में गर्भपात (अबॉर्शन) करवा लिया. पति ने इसे सीधे तौर पर भ्रूण हत्या का मामला बताया है.

पुलिस से कोर्ट तक पहुंची लड़ाई

विशाल ने पहले ग्वालियर के जनकगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ. इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा. न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 20 नवंबर 2025 को आवेदन खारिज कर दिया था.

अब कोर्ट ने क्या कहा?

फिर इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में याचिका लगाई गई. सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायालय ग्वालियर ने कहा कि कागजों और बयानों को फिर से देखा जाए. अदालत ने मजिस्ट्रेट को नए सिरे से रिकॉर्ड की दोबारा समीक्षा करने की बात कही है. अब यह मामला फिर से निचली अदालत में सुना जाएगा. आगे की सुनवाई में ही साफ होगा कि सच क्या है और किस पर क्या कार्रवाई होगी.

 

    follow google news