25 अप्रैल को बने थे जीवनसाथी... फिर 27 दिन बाद दोनों ने क्यों चुना मौत का रास्ता? ग्वालियर की इस घटना ने सबको चौंकाया

Gwalior Newly Married Couple Death Case: ग्वालियर में एक शादीशुदा जिंदगी की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं. यहां शादी के महज 27 दिन बाद पत्नी ने मायके में जान दे दी. वहीं दो दिन बाद इसी सदमे में पति ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. अब इस दर्दनाक घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है. वहीं पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

ग्वालियर में शादी की खुशियां मातम में बदली
ग्वालियर में शादी की खुशियां मातम में बदली

सर्वेश पुरोहित

follow google news

Gwalior Husband Wife Death Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां  सिद्धार्थ कांदिल और मेघा उर्फ ज्योति की शादी पिछले महीने 25  अप्रैल को धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. इस बीच 1 मई को मेघा अपने मायके मुरार चली गई. यहां तक तो ठीक था, लेकिन यहां ज्योति ने एक ऐसा कदम उठाया जिसे सुनाकर उनके पति के होश उड़ गए. इसके बाद सदमे में आकर पति ने अपनी जान दे दी. अब मामले की पुलिस जांच कर रही है. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Read more!

ज्योति ने उठाया ये हैरान करने वाला कदम

दरअसल, ज्योति ने 20 मई को ज्योति ने अपने मायके में दुपट्टे से फांसी लगाकर आपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सिद्धार्थ को जब पत्नी ज्योति की मौत का पता चला तो वो ये बर्दाश्त नहीं कर पाया और गहरे सदमे में चला गया.  मेघा की मौत के ठीक दो दिन बाद यानी बाईस मई को सिद्धार्थ ने भी अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी. जिन घरों में कुछ दिन पहले तक शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं और खुशियों का माहौल था अब वहां सिर्फ मातम और आंसू दिखाई दे रहे हैं.

दो दिन बाद पति ने भी कर ली जीवन लीला समाप्त 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. ग्वालियर के सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि दो दिन पहले मुरार की निवासी ज्योति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला आया था. इसके बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया.  उस समय परिजनों ने किसी पर कोई आरोप या आपत्ति नहीं जताई थी. लेकिन इसके दो दिन बाद ही पति सिद्धार्थ ने भी सुसाइड कर लिया. शुरुआती बातचीत के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई होगी जिसके कारण दोनों ने ये कदम उठाया होगा.

शादी के 27 दिन बाद दोनों घरों में छाया मातम

सीएसपी के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं. पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है. मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है. पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है और मोबाइल रिकॉर्डिंग को खंगाल रही है. इसके साथ ही परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिलने वाले सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शादी के महज 27 दिन के भीतर ही दोनों की जिंदगी खत्म होने की घटना से अब हर कोई हैरान है. 

यह भी पढ़ें: MP: हनी ट्रैप की मास्टरमाइंड रेशु चौधरी के BJP से जुड़े हैं तार, जानें इसके पास किन नेताओं और अफसरों का है वीडियो

    follow google news