'बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा....नहीं मनोगे तो फंसा दूंगी' शादी के 18 साल बाद पत्नी की शर्त सुन पति के पैरों तले खिसकी जमीन

Gwalior Husband Wife Viral Case: ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं. पीड़ित का दावा है कि पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड को उसी घर में रखना चाहती थी. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, हमला और बच्चों समेत जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है. मामला अब पुलिस जांच में पहुंच गया.

ग्वालियर में पत्नी ने रखी चौंकाने वाली शर्त (सांकेतिक तस्वीर)
ग्वालियर में पत्नी ने रखी चौंकाने वाली शर्त (सांकेतिक तस्वीर)

सर्वेश पुरोहित

follow google news

Gwalior Wife Boyfriend Controversy: ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक राजकुमार कुशवा अपनी ही पत्नी से जान का खतरा महसूस करते हुए पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. राजकुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को भी उसी के घर में रखना चाहती थी. राजकुमार का कहाना है कि जब उसने पत्नी की इस बात विराध कियात तो पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देने लगी. इतना ही नहीं पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पत्नी घर में रखे सोने चांदी के जेवर और बच्चों को लेकर भी गायब हो गई. अब मामले में राजकुमार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है.

Read more!

पीड़ित पति राजकुमार इसी सिलसिले में मंगलवार को ग्वालियर के एसपी ऑफिस पहुंचा. यहां आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी शादी साल 2008 में पूनम कुशवाह के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है. राजकुमार के अनुसार कई सालों तक सब कुछ ठीक चला लेकिन हाल ही में पत्नी के व्यवहार में कुछ बदलाव आने लगा. इसके बाद से उनका पूरा परिवार बिखरने की कगार पा आ गया.

शादी के 18 साल बाद चला प्रेम प्रसंग

राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ काफी समय से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसे इस बात का पता तब चला जब 22 जनवरी 2026 को उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई थी. करीब दो महीने बाद जब वह मार्च में वापस घर लौटी तो पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वो आशु उर्फ कमल सेन नाम के युवक के साथ रह रही थी. इसके बाद पत्नी ने कहा कि वो अब अपना आगे का जीवन आशु के साथ ही बिताना चाहती है.

एक ही घर में पति और बॉयफ्रेंड को रखने की शर्त

पीड़ित पति का कहना है कि घर लौटने के बाद पत्नी ने उसके सामने एक ऐसी शर्त रखी जिसे सुनकर वह दंग रह गया. पत्नी ने कहा पति राजकुमार से कहा कि अगर तुम मेरे साथ रहना चाहतो हो तो तुम्हे मेरे बॉयफ्रेंड आशु को भी उसी घर में साथ रखना होगा. ये सुनकर राजकुमार के पैराें तले जमीन खिसक गई. उसने इस बात का विरोध किया तो घर में आए दिन विवाद होने लगे.

हमला कर जेवर और बच्चों को लेकर हुई फरार

राजकुमार के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि 5 मई 2026 को उसकी पत्नी फिर से घर छोड़कर चली गई. इसके बाद जब वो वापस आई तो राजकुमार को झूठे केस में फंसाने और उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने लगी. आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने गुस्से में राजकुमार के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद घर में रखे जेवर, नगदी और चारों बच्चों को अपने साथ लेकर चली गई. जाने के दौरान उसने राजकुमार को जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इसके बाद अब अपनी जान के डर से राजकुमार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि पति के आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति के दावों में कितनी सच्चाई है और पत्नी किन परिस्थितियों में बच्चों को लेकर गई. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    follow google news