पति ने सो रही पत्नी और 3 साल के बेटे की कुल्हाड़ी मार की निर्मम हत्या, वारदात के पीछे ये निकली वजह

नवेद जाफरी

27 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 27 2023 11:53 AM)

sehore crime news: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत ग्राम सरदार नगर में एक पति ने अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. जिससे ग्राम में सनसनी फ़ैल गई.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. शवों को […]

sehore crime news mp news mp crime news sehore news
sehore crime news mp news mp crime news sehore news
Google CTA

sehore crime news: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत ग्राम सरदार नगर में एक पति ने अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. जिससे ग्राम में सनसनी फ़ैल गई.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. शवों को पीएम के लिए भेजा गया है. बताया गया है कि आरोपी पति ने सोते समय पत्नी और बच्चे के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किए. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ की जा रही है.

Read more!

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सरदार नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे की सोते समय कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है की आरोपी गणेशराम विश्वकर्मा ने जब उसकी पत्नी मोना विश्वकर्मा और 3 साल के बेटे वेदांत विश्वकर्मा के साथ घर में सो रही थी, तभी गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किए. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

चीख-पुकार सुनकर पास में सो रहे घर परिवार के लोग आ गए. ऐसा नहीं होता तो आरोपी अपने एक अन्य बेटे और एक बेटी पर भी वार कर सकता था. हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और हर तरफ इसी वारदात की चर्चा है.

मानसिक रूप से अवसाद में था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है. परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 6 महीने से मानसिक तनाव में चल रहा था. वह मानसिक रूप से कमजोर है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है, जिससे हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल आरोपी के अवसाद में इस तरह की वारदात को अंजाम देने का अनुमान पुलिस लगा रही है.

ये भी पढ़ें– रीवा में सिविल लाइंस थाना प्रभारी को सब इंस्पेक्टर ने मारी गोली, हालत गंभीर