इंदौर में दिन दहाड़े PNB बैंक में बंदूक की नोक पर लाखों की लूट, रैनकोट और मास्क पहने बदमाश ने किया हवाई फायर

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

17 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 17 2024 11:08 AM)

Indore Bank Robbery: मध्य प्रदेश के इंदौर में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां विजय नगर थाना क्षेत्र में सिक्का स्कूल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड ने 10  लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है.

Indore Bank Robbery
Indore Bank Robbery
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्य प्रदेश के इंदौर में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है.

point

संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड ने 10  लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है.

Indore Bank Robbery: मध्य प्रदेश के इंदौर में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां विजय नगर थाना क्षेत्र में सिक्का स्कूल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड ने 10  लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है. आरोपी गार्ड ने घटना के दौरान हवाई फायर भी किया और रुपये लेकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. 

Read more!

जानकारी के मुताबिक विजय नगर थाना क्षेत्र में सिक्का स्कूल के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में बीती शाम एक संदिग्ध व्यक्ति बैंक के अंदर पहुंचा.  कैशियर काउंटर के सामने पहुंचकर अपनी लाइसेंसी 315 बोर की बंदूक से गोली चला दी. जिससे वहां दहशत का माहौल बन गया. आरोपी झोला अंदर फेंक कर मौके से तकरीबन 10 लख रुपए बैंक से लूट कर ले गया. मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने के थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. और तथ्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है.

पूरे मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने हुई घटना को लेकर मौके पर मौजूद  कहा कि "एक व्यक्ति था. जिसने रेनकोट पहना हुआ था. चेहरे पर मास्क लगा था. पूरा शरीर उसका ढका था. अपनी लाइसेंसी बंदूक 315 बर अंदर लेकर बैंक में घुसा और बैंक में फायर करते हुए पहले लोगों को डराया और फिर साथ में लेकर गया झोला उसने कैश काउंटर के अंदर फेंक और मौके से तकरीबन 10 लख रुपए लेकर भाग निकला. 

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति सुरक्षा कर्मी या फिर रिटायर्ड अधिकारी हो सकता है. पूरे मामले में पड़ताल करने के लिए टीम में लगा दी गई है. और व्यक्ति की तलाश की जा रही है. अमित सिंह ने यह भी कहा कि प्रथम दृश्य यह प्रतीत होता है. बैंक के बाहर खड़े होकर कोई और व्यक्ति भी उसका साथ दे रहा था. सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच के साथ-साथ आरोपी की तलाश भी पुलिस कर रही है.

ये भी पढ़ें: Indore: JCB की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम