इंदौर में कुत्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, दो की गोली मारकर हत्या

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

18 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 18 2023 3:27 AM)

Indore News: इंदौर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मामूली सी बात पर झगड़ा होने पर एक गार्ड ने गोलियों की बौछार (Firing)  कर दी. इस हमले में 8 लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें 2 की मौत (Death) हो गई. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. इस […]

Indore dog fight murder, mp news, crime indore
Indore dog fight murder, mp news, crime indore
Google CTA

Indore News: इंदौर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मामूली सी बात पर झगड़ा होने पर एक गार्ड ने गोलियों की बौछार (Firing)  कर दी. इस हमले में 8 लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें 2 की मौत (Death) हो गई. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो रूह कंपा देने वाला है.

Read more!

गोली लगने से विमल और राहुल नामक व्यक्ति की मौत हो गई. बाकी 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी गार्ड राजपाल राजावत बैंक ऑफ बड़ोदा में गार्ड के तौर पर काम करता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कुत्ते के विवाद में खूनी संघर्ष

ये मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है.  विवाद की शुरुआत कुत्तों की लड़ाई से हुई और खत्म हत्या पर. कुत्तों (Dogs) के ऊपर 2 पड़ोसी परिवारों में आपस में विवाद हो गया था, जिसके बाद बैंक में काम करने वाले गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियों की बौछार कर दी. इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपनी छत से गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है.

ये है पूरा मामला

रात करीब 10 बजे गार्ड राजपाल कुत्ता घुमा रहा था. इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों लड़ने लगे. राहुल के परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई. इस पर विवाद बढ़ा और राहुल के परिवार के बाकी लोग भी बाहर आ गए. गुस्से में गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंच गया. वहां से उसने पहले हवाई फायर किए, इसके बाद राहुल और उसके परिवार पर गोलियां चलाईं. घटना स्थल पर मौजूद 8 लोगों को गोलियां लगी, जिसमें से 2 की मौत हो गई. घायलों में वे लोग भी शामिल हैं जो शोर सुनकर बाहर आए थे. जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों का पहले से कोई विवाद नहीं था. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: हरदा में मिली लाश से उलझी सना खान की मर्डर मिस्ट्री, अब DNA रिपोर्ट से होगा खुलासा