इंदौर: पिता ने 28 साल की बेटी के साथ की हैवानियत, बेटी ने बताया- पहले दूसरे रूम में खींचकर ले गया, फिर...

Indore Crime News: इंदौर में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी 28 साल की सौतेली बेटी के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

इंदौर
इंदौर

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

MP Crime News:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक 28 साल की युवती ने अपने ही सौतेले पिता पर दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Read more!

शराब के नशे में की मारपीट

पीड़िता के अनुसार यह घटना 6 मई की रात से शुरू हुई. आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बिना किसी वजह के युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. उस वक्त सामाजिक बदनामी के डर से युवती ने चुप्पी साधे रखी और मामले को दबा दिया. 

अकेले पाकर किया दुष्कर्म

हैवानियत का सिलसिला यहीं नहीं रुका. अगले दिन सुबह जब युवती घर में अकेली थी तब आरोपी उसे जबरन दूसरे कमरे में खींच ले गया. वहां उसने युवती को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने दोबारा गलत हरकत करने की कोशिश की लेकिन युवती किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और अपनी बहन के पास पहुंची. 

पुलिस की कार्रवाई

हिम्मत दिखाते हुए पीड़िता ने इंदौर के तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (64-1 और 64-2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं. 

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि कैसे घर की चारदीवारी के भीतर ही बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. 

 

    follow google news