इंदौर में चार्जिंग के दौरान EV कार में ब्लास्ट, घर में लगी भीषण आग, कारोबारी समेत 7 की मौत

Indore Fire News: इंदौर में बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. घर में रखे गैस सिलेंडर और केमिकल की वजह से आग ज्यादा बढ़ गई.

Indore Fire
Indore Fire

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

Indore Fire News: इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में आज सुबह भयानक हादसा हो गया. बंगाली चौराहे के पास एक तीन मंजिला मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. 

Read more!

इस हादसे में शहर के एक बड़े कारोबारी समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग पॉइंट पर अचानक विस्फोट हुआ. इसके बाद आग तेजी से कार से पूरे घर में फैल गई. घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे एक के बाद एक कई धमाके हुए.

धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल उठा और मकान का एक हिस्सा ढह गया. उस समय घर में सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

घर में मौजूद से 10 गैस सिलेंडर

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, यह मकान कारोबारी मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का काम करते थे. इसके अलावा, घर में करीब 9 गैस सिलेंडर मौजूद थे. इन सभी कारणों से आग और भी भयानक हो गई.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घर के अंदर रखे कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई. उन्होंने कहा, "आग लगने के दौरान घर के अंदर फंसे तीन लोगों को बचा लिया गया."

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के समय घर के अंदर करीब 10 लोग मौजूद थे. सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया ने बताया कि आग में मारे गए सात लोगों के शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया है.

इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने जानलेवा

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे. आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे लॉक खुल नहीं सके. इससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में भारी मुश्किल हुई. बचाव दल को दरवाजे तोड़कर अंदर घुसना पड़ा.

हादसे में 7 लोगों की मौत

  • राशि सेठिया: 12 वर्ष
  • छोटू सेठिया: 22 वर्ष
  • सिमरन: 30 वर्ष
  • टीनू: 35 वर्ष
  • विजय सेठिया: 65 वर्ष
  • सुमन: 60 वर्ष
  • मनोज: 65 वर्ष

ये 3 लोग घायल हुए

- हर्षित पुगलिया: 25
- सौरभ पुगलिया: 30
- आशीष: 30

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर में रिश्तेदार भी मौजूद थे.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि यह ईवी युग है और इस तरह की घटनाएं अलार्मिंग हैं.

उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक्सपर्ट कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और सुरक्षा के लिए SOP तैयार हो.

    follow google news