Indore crime news: महिला क्रिकेटर को छेड़ने वाला नाइट्रा ही निकला 12 साल पुराने ब्लांइड मर्डर का मास्टरमाइंड, आपसी विवाद में खुला पूरा मामला

इंदौर के 11 साल पुराने कृष्णा ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के आरोपी अकील उर्फ नाईट्रा समेत दो गिरफ्तार. आपसी विवाद में ऐसी क्या बात हुई कि पुलिस के मुखबिर थाने की ओर दौड़ा.

NewsTak
12 साल बाद कृष्णा हत्याकांड का हुआ खुलासा.
Google CTA

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ करने का आरोपी नाइट्रा ही 12 साल पहले ब्लाइंड मर्डर का मास्टरमाइंड लिकला है. वही हत्याकांड जिसमें अपराधी तक पुलिस पहुंच नहीं सकी और जांच फाइलों में दबकर रह गई थी. पुलिस का दावा है कि 11 साल बाद उसने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें दो आरोपी पकड़े गए और एक आरोपी परवेज की पहले ही मौत हो चुकी है. इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड कोई नहीं बल्कि अकील उर्फ नाइट्रा है. 

Read more!

क्या है ये पूरा मामला ?  

ये कहानी 11 साल पुरानी है. इंदौर के खजराना थाना इलाके में 17 अप्रैल 2015 को खजराना बायपास के पास 17 साल के कृष्णा का शव मिला था. मामले में हत्या का केस दर्ज हुआ. पुलिस ने मामले की जांच की पर अपराधियों तक पहुंच नहीं पाई. मामले की जांच फाइलों में ही दब गई. 

पुराने साथी से विवाद और खुलासा 

पिछले साल आइसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अकील उर्फ नाइट्रा को ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोप था कि नाइट्रा ने 23 अक्टूबर 2025 को सुबह होटल से खजराना रोड स्थित कैफे की ओर पैदल जा रहीं दो महिला खिलाड़ियों से उसने छेड़छाड़ की थी. इधर जमानत पर बाहर आने के बाद नाइट्रा का पुराने साथी से विवाद हो गया. इसी विवाद के दौरान 12 साल पुराने कृष्णा हत्याकांड का जिक्र हो गया. पुलिस का मुखबीर तंत्र लगा था. तुरंत पुलिस तक ये सूचना पहुंची. 

12 साल बाद पुलिस कृष्णा के हत्यारों तक पहुंच गई. पुलिस तुरंत आरिफ और अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. दोनों हत्या की बात कबूल कर ली. 

कैसे हुई कृष्णा की हत्या ?  

 17 अप्रैल 2015 को तीनों आरोपियों ने कृष्णा से मोटरसाइकिल पर लिफ्ट मांगी. फिर उसे खजराना बायपास के सुनसान मैदान में ले गए. वहां नशा करने के बाद आरोपियों ने उसका सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नगदी लूट ली. विरोध करने पर अकील ने कृष्णा के गले पर चाकू से चार वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपियों ने कृष्णा की मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्यों को आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए.  

पुलिस ने बताया कि अकील पर हत्या, लूट समेत 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरिफ के खिलाफ तीन गंभीर अपराध दर्ज हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों से लूट का सामान और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद करने की कार्रवाई जारी है. 

कटनी की 'मिस्टी गर्ल' अर्चना तिवारी केस में आया हाईकोर्ट का फैसला! पति के साथ रहने की मिली इजाजत