इंदौर मर्डर केस: जान लेने के बाद भी नहीं रुका दरिंदा! गर्लफ्रेंड के फोन से कॉलेज ग्रुप में लीक किया खुद के साथ का प्राइवेट वीडियो, नया खुलासा

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर में MBA छात्रा की हत्या के बाद आरोपी ने उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए उसके ही फोन से कॉलेज व्हाट्सऐप ग्रुप में निजी वीडियो पोस्ट कर दिया.

इंदौर मर्डर केस
इंदौर मर्डर केस

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

Indore MBA Student Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आए MBA छात्रा हत्याकांड में एक ऐसा एंगल सामने आया है जिसने लोगों को और ज्यादा झकझोर दिया है. आरोप है कि किलर बॉयफ्रेंड ने सिर्फ अपनी प्रेमिका की हत्या ही नहीं की, बल्कि उसके बाद भी उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की.

Read more!

पुलिस के मुताबिक 24 साल की एमबीए छात्रा की हत्या उसके ही क्लासमेट और बॉयफ्रेंड ने की. दोनों के रिश्ते की चर्चा कॉलेज में थी. लेकिन रिश्ते में बढ़ता शक इस हद तक पहुंच गया कि उसने अपनी ही गर्लफ्रेंड की जान ले ली.

हत्या के बाद की सनसनीखेज हरकत

जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया. आरोप है कि उसने उसी फोन से कॉलेज के ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप में एक आपत्तिजनक और निजी वीडियो पोस्ट कर दिया. वीडियो में आरोपी ने अपना चेहरा इमोजी से ढक दिया था जबकि युवती का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था.

यह हरकत सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि मौत के बाद भी चरित्रहनन की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या हत्या के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ था? क्या वह लड़की की छवि खराब कर खुद को सही साबित करना चाहता था?

पहले शक,  फिर हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से बात करती है. युवती के मोबाइल में एक नंबर देखने के बाद उसका शक और गहरा गया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होते थे.

घटना वाले दिन आरोपी ने युवती को द्वारकापुरी स्थित अपने किराए के कमरे पर बुलाया. रास्ते में सब सामान्य दिखा. युवती ने अपनी छोटी बहन को मैसेज कर बताया था कि वह बर्थडे पार्टी में जा रही है, लेकिन कमरे में पहुंचने के बाद बहस बढ़ी और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.

तीन दिन तक बंद रहा सच

हत्या के बाद आरोपी कुछ वक्त तक शव के पास बैठा रहा. फिर कमरे के बाहर ताला लगाकर ट्रेन से महाराष्ट्र के पनवेल होते हुए मुंबई चला गया. तीन दिन बाद जब कमरे में बदबू फैसलने लगी औक पड़ोसियों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि इस शव बिना किसी कपड़े के वहां पड़ा था. जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया. 

ये भी पढ़ें: Indore: गर्लफ्रेंड को न्यूड कर मर्डर करने वाले मामले में बड़ा खुलासा, हुई तीसरे किरदार की एंट्री, जानें अब क्या पता चला

ये भी पढ़ें:  इंदौर मर्डर केस: गर्लफ्रेंड को न्यूड कर उसकी जान लेने वाले कातिल पीयूष के घर पहुंचा 'एमपी तक', पड़ोसियों ने खोले वो राज जो किसी को नहीं पता!

    follow google news