Indore Murder Case: इंदौर मर्डर केस: 'अंकल, अब बात नहीं करूंगी...' पीयूष की गर्लफ्रेंड ने पिता से किया था वो वादा, जो मौत पर खत्म हुआ

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर हत्याकांड के आरोपी पीयूष के पिता ने खुलासा किया है कि छात्रा ने उनसे दोबारा बात न करने की कसम खाई थी, लेकिन शक के चलते पीयूष ने उसकी हत्या कर दी। बेटे की इस दरिंदगी से शर्मसार पिता ने अब उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

इंदौर मर्डर केस
इंदौर मर्डर केस

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई MBA छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस पूरे मामले में आरोपी पीयूष के पिता ने सामने आकर कई बड़ी बातें कही हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस रिश्ते की भनक पहले ही लग गई थी और उन्होंने छात्रा से बात भी की थी. आरोपी पीयूष के पिता ने बताया कि जनवरी महीने में जब पीयूष घर आया था, तब उन्हें उसके मोबाइल में एक फोटो देखकर शक हुआ था. जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो पीयूष ने पहले इसे दोस्ती बताया लेकिन पिता के ज़ोर देने पर उसने छात्रा से उनकी फोन पर बात कराई.

Read more!

छात्रा ने खाई थी कसम

पीयूष के पिता के मुताबिक, उन्होंने छात्रा को समझाते हुए कहा था कि अभी पढ़ाई पर ध्यान दो ताकि माता-पिता की इज्जत बनी रहे. उस वक्त छात्रा ने वचन दिया था और कसम खाई थी कि वह आज के बाद पीयूष से बात नहीं करेगी, हालांकि, यह वादा महज दिखावा साबित हुआ और दोनों लगातार संपर्क में रहे.

शादी की जिद और हत्या की खौफनाक वारदात

पिता ने बताया कि पीयूष अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने की जिद कर रहा था. उन्होंने उसे समझाया भी था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वे शादी करा देंगे, लेकिन शक की बीमारी ने पीयूष को हत्यारा बना दिया. उसे शक था कि छात्रा का किसी और के साथ भी संबंध है.

10 फरवरी को पीयूष ने छात्रा को अपने किराए के कमरे पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद पीयूष शव के पास बैठकर शराब पीता रहा और मृतका के फोन से ही उसके आपत्तिजनक वीडियो ग्रुप्स में भेजता रहा. 

ऐसे दरिंदे की शक्ल नहीं देखना चाहता

बेटे की इस करतूत से पिता बेहद शर्मसार और दुखी हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे ऐसे जानवर और दरिंदे से कोई बात नहीं करना चाहते और न ही उसकी शक्ल देखना चाहते हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और वे पुलिस जांच में पूरी मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड में सामने आए मृतक लड़की के पिता, बताया कौन है आरोपी पीयूष के पीछे का

    follow google news