Indore Murder Case: बेटी के साथ हुई दरिंदगी से सदमें में हैं पिता, बोले- 'सब फिक्स था, लड़के का बाप भी मर्डर वाले दिन शहर में था'

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड में पीड़ित पिता ने आरोपी पीयूष के परिवार पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि हत्या के दिन उसके पिता इंदौर में ही मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि आरोपी को किसी का 'बैक सपोर्ट' मिल रहा है, इसलिए वह बिना किसी पछतावे के पुलिस को गुमराह कर रहा है.

MBA छात्रा के पिता ने कर दिया बड़ा खुलासा
MBA छात्रा के पिता ने कर दिया बड़ा खुलासा

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर में MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल अब मृतका के पिता ने मुख्य आरोपी पीयूष धामनोदिया के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इस पूरी वारदात और उसके बाद की घटनाओं के पीछे एक सोची-समझी साजिश है. पिता का कहना है कि पीयूष को किसी का 'बैक सपोर्ट' मिल रहा है, जिसके कारण वह पुलिस के सामने बेखौफ होकर ड्रामा कर रहा है. 

Read more!

चेहरे पर शिकन तक नहीं

हमारे सहयोगी एमपी तक से खास बातचीक में मृतका के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि आरोपी के चेहरे पर अपनी इस करतूत का कोई मलाल नहीं है. उन्होंने कहा, "आपने भी देखा होगा कि वो जिस तरह चल रहा है, बातें कर रहा है, उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं है. उसको कोई मलाल नहीं है कि मैंने ऐसा कुछ किया है. यह सब एक प्लान के अंतर्गत है और उसे बैकग्राउंड से सपोर्ट किया जा रहा है." 

आरोपी के पिता पर संदेह

पिता ने खुलासा किया कि आरोपी पीयूष के पिता घटना वाले दिन यानी 10 तारीख को इंदौर में ही मौजूद थे. उन्होंने बताया कि जब कॉलेज से बच्चों के न आने की जानकारी लेने के लिए आरोपी के पिता को फोन किया गया तो उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि वह इंदौर में हैं. मृतका के पिता का आरोप है कि घटना के बाद जब उन्होंने आरोपी के पिता से मिलने की कोशिश की तो उन्होंने 'पत्नी की तबीयत खराब होने' का बहाना बनाकर मिलने से मना कर दिया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया.

मोबाइल और ट्रांजैक्शन की जांच की मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं. पिता का मानना है कि आरोपी पीयूष काफी शातिर है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल चलती ट्रेन से फेंक दिया था लेकिन पिता को शक है कि मोबाइल फेंका नहीं गया है, बल्कि वह किसी बड़े प्लान का हिस्सा है. उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी ने छात्रा के क्रेडिट कार्ड या मोबाइल से कुछ ट्रांजैक्शन भी किए होंगे, जिसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए. 

परिवार की मांग: फास्ट ट्रैक कोर्ट और फांसी

मृतका के परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा यानी फांसी दी जाए. इसके अलावा आरोपी के परिवार वालों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जाए और उनसे पूछताछ हो. फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और तंत्र-मंत्र जैसी कहानियां गढ़ रहा है, जिसे पीड़ित परिवार पूरी तरह से गुमराह करने की कोशिश बता रहा है. 

ये भी पढ़ें:'उस दरिंदे की शक्ल भी नहीं देखना चाहता,' गर्लफ्रेंड को न्यूड कर मारने वाले किलर पीयूष के पिता ने 'एमपी तक' से की बात, तोड़ लिया रिश्ता!

    follow google news