इंदौर मर्डर मिस्ट्री: MBA छात्रा की क्लासमेट के कमरे में मिली निर्वस्त्र लाश, हत्या के बाद आरोपी ने वायरल किए अश्लील वीडियो

Indore murder mystery: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक MBA छात्रा की लाश उसके क्लासमेट के किराए के कमरे से मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार आरोपी पीयूष धनोतिया पर छात्रा की हत्या करने और उसके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.

Indore murder mystery
Indore murder mystery

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 24 वर्षीय एमबीए (MBA) छात्रा की उसके ही क्लासमेट के किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी और उसका शव बेहद ही भयावह स्थिति में मिला. आरोपी ने हत्या के बाद छात्रा के मोबाइल से उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. आइए विस्तार से जानते हैं इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.

Read more!

घर से निकली थी और फिर कभी नहीं लौटी

पूरी कहानी 10 फरवरी की शाम से शुरू होती है. छात्रा अपने पिता के साथ घर से यह कहकर निकली थी कि उसे अपना आधार कार्ड ठीक कराना है. कलेक्टोरेट के पास उतरने के बाद उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष धनोतिया के साथ एक बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11:00 बजे तक लौट आएगी. लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल बंद हो गया, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई.

व्हाट्सएप ग्रुप में डाला आपत्तिजनक वीडियो

हैरानी और दुख की बात यह रही कि उसी रात कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रा के ही मोबाइल से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया. वीडियो में आरोपी का चेहरा इमोजी से छिपा था, लेकिन छात्रा साफ पहचानी जा रही थी. कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें एक थाने से दूसरे थाने चक्कर कटवाते रहे.

बदबू आने पर खुला खौफनाक राज

शुक्रवार को जब अंकली गली स्थित आरोपी पीयूष के कमरे से तेज बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. द्वारकापुरी पुलिस ने जब ताला तोड़ा, तो अंदर छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में मिला. प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई है और शव करीब दो-तीन दिन पुराना है.

आरोपी फरार, सिस्टम पर उठे सवाल

आरोपी पीयूष धनोतिया, जो मंदसौर का रहने वाला है और छात्रा का क्लासमेट है, घटना के बाद से ही फरार है. पुलिस के मुताबिक, दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में थे. परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती और आरोपी के कमरे की तलाशी लेती, तो शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी. आरोप है कि एक पुलिसकर्मी आरोपी के कमरे तक पहुंचा भी था, लेकिन अंदर जाने के बजाय बाहर से ताला लगाकर लौट आया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना ने शहर में युवाओं की सुरक्षा, डिजिटल शोषण और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: जबलपुर: बीच सड़क पर पुलिसवाले की जमकर धुनाई! 'शादीशुदा महिला' के साथ कर रहा था शॉपिंग, पति और भाई ने रंगे हाथों पकड़ा

    follow google news