Indore Crime News: इंदौर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग को पकड़ा है. ये गिरोह लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी मार्कशीट बनाता था. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 500 फर्जी मार्कशीट बरामद की हैं. ये गिरोह लगभग 5 सालों से ये गोरख धंधा चला रहा था. आरोपी 10वीं से लेकर डॉक्टर तक की मार्कशीट बनाकर और बेंचकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिनेश तिरोले और मनीष नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले पांच सालों से फर्जी मार्कशीट बेंचने का धंधा कर रहे थे. इस तरह कई प्रकार की जाली मार्कशीटें तैयार करते थे और लोगों से लाखों रुपये लेकर मार्कशीटें बेंचते थे. एक मार्कशीट के लिए आरोपी 20 हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक ऐंठ लेते थे.
8वीं से लेकर डॉक्टर तक की डिग्री
इंदौर की विजय नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपी पिछले 5 सालों से अपने गिरोह के साथ यह गोरख धंधा चला रहे थे. पुलिस जानकारी के मुताबिक ये गिरोह अभी तक 1000 से अधिक फर्जी मार्कशीट बना चुका है. गिरोह BHMS, BAMS, B FARMA, M. FARMA, D. FARMA, G.N.M., LABE TECH. और 8वीं, 10वीं, 12वीं की फर्जी मार्कशीटें बनाते थे. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. अब ये जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपियों ने किन लोगों को ये फर्जी मार्टशीट बेंची है और इसमें कितने आरोपी शामिल हैं.
कई राज्यों में बेंची फर्जी डिग्रियां
डीसीपी अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से 500 फर्जी मार्कशीट जब्त की गई हैं. एक अरोपी पहले टीचर था, कोचिंग सेंटर चलाता था. खंडवा रोड पर आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. उसके घर से पुलिस ने लगभग 50-60 फर्जी मार्कशीटें दिल्ली, बिहार, म.प्र., पंजाब, राजस्थान समेत कई प्रांतों और यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी तरीके से बनाई गई मार्कशीटें मिली हैं.
ये भी पढ़ें: MP में चौंकाने वाला केस, पटवारी को बना दिया नायब तहसीलदार, इस IAS ने जारी कर दिया आदेश!
ADVERTISEMENT


