कैसे तय हुआ था राजा और सोनम का रिश्ता? राजा की मां ने खोले शादी से जुड़े चौंकाने वाले राज!

न्यूज तक

• 08:00 AM • 10 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Mother Interview: शादी के महज 19 दिन बाद हनीमून पर गए राजा की मेघालय में हत्या हो थी. वहीं उनकी पत्नी सोनम लापता हो गई थी. इस रहस्यमयी केस में अब राजा की मां ने सामने आकर उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Raja Raghuvanshi Mother Interview
राजा की मां ने उनकी शादी को लेकर किया खुलासा.
Google CTA

Raja Raghuvanshi Mother Interview: मेघालय में पत्नी संग हनीमून पर गया इंदौर का नवविवाहित कपल जब अचानक लापता हुआ, तो ये किसी ने नहीं सोचा था कि ये सफर एक दिल दहला देने वाले मर्डर मिस्ट्री में बदल जाएगा. शादी के महज 19 दिन बाद राजा रघुवंशी की लाश एक गहरी घाटी में मिली. वहीं, पत्नी सोनम गायब हो गई. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था.

Read more!

लेकिन अब जब से सोनम मिली है तब से इस केस से जुड़ी नई नई कहानियां सामने आ रही है. जिसमें प्रेम प्रसंग, साजिश और विश्वासघात का खौफनाक मेल है. इस बीच अब राजा की मां उमा रघुवंशी ने खुलकर मीडिया को बताया कि कैसे दोनों का रिश्ता तय हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 

कैसे तय हुआ रिश्ता?

राजा की मां उमा रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि ये एक अरेंज मैरिज थी. ये रिश्ता उन्होंने नहीं ढूंढा था. हम उनके वहां नहीं गए थे. सोनम के परिवार वालों ने पहले राजा को देखा था. उन्हें रिश्ता पसंद आया और उन्होंने आगे बढ़कर शादी की बात की. दोनों परिवारों में सहमति बनी. इसके बाद शादी तय हुई और फिर विवाह संपन्न हुआ.

गाजीपुर से मिली थी सोनम

आपको बता दें राजा की हत्या के बाद सोनम भी गायब हो गई थी. फिर अचानक एक सुबह सोनम ने अपने भाई को फोन किया, जिसके बाद उसे गाजीपुर से बरामद किया गया. इस केस में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

अफेयर का खुलासा!

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम का पुराना अफेयर राज कुशवाहा नामक युवक से था. शक जताया जा रहा है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते राजा की हत्या हुई. पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वह हत्या की साजिश में शामिल थी.

सोनम से पूछताछ में खुलेंगे कई राज

सोनम को मेघालय पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है. उससे पूछताछ के बाद ये साफ होगा कि क्या वो हत्या में शामिल है या नहीं है. हालांकि, इन सबके बीच, राजा की हत्या से जुड़े कई सवालों के जवाब अब भी पुलिस के पास नहीं हैं. सोनम की भूमिका, अफेयर की सच्चाई और हत्या की वजह को लेकर जांच जारी है.