पन्ना: खेलते-खेलते छत से गिरा मासूम, पेट में घुस गया त्रिशूल, आंतों में फंसा! जानें फिर क्या हुआ?

दीपक शर्मा

03 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 3 2023 5:03 AM)

Panna News: पन्ना कोतवाली क्षेत्र में 4 साल के मासूम के पेट में त्रिशूल घुस गया. मासूम खेलते वक्त छत से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसके पेट में त्रिशूल घुस गया. इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों ने जब मासूम के चीखने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे. इसके […]

Accident, Panna, Panna News, Madhya Pradesh, Injured
Accident, Panna, Panna News, Madhya Pradesh, Injured
Google CTA

Panna News: पन्ना कोतवाली क्षेत्र में 4 साल के मासूम के पेट में त्रिशूल घुस गया. मासूम खेलते वक्त छत से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसके पेट में त्रिशूल घुस गया. इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों ने जब मासूम के चीखने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे. इसके बाद किसी तरह बच्चे के पेट से त्रिशूल को बाहर निकाला गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया.

Read more!

पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले बिलखुरा गांव में छत पर खेल रहा एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा छत से नीचे गिर गया, जिसके चलते घर में रखा त्रिशूल उसके पेट में जा घुसा. जैसे ही परिजनों ने मासूम की आवाज सुनी तो तत्काल मौके पर पहुंचे. इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह बच्चे के पेट से त्रिशूल बाहर निकाला गया और मोटरसाइकिल से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता के काम में लापरवाही पड़ी महंगी, कलेक्टर ने लिया एक्शन; नायब तहसीलदार को नोटिस, रीडर निलंबित

आंत से टच हुआ त्रिशूल
जानकारी के मुताबिक 4 वर्षीय शिवराज यादव अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर खेल रहा था. इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया. नीचे गिरने पर घर में बने मंदिर के पास रखा सीधा त्रिशूल उसके पेट में बुरी तरह घुस गया. त्रिशूल आंत में टच हुआ है. इस हादसे के बारे में सुनकर हर किसी की रूह कांप गई. फिलहाल बच्चे का इलाज जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है.

दोस्तों के साथ खेलते हुए छत से गिरा
बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा घर में खेल रहा था खेलते खेलते ऊपर से गिर गया. वह घर के आंगन में बने त्रिशूल पर गिरा. त्रिशूल सीधा था, जिससे पेट में बुरी तरह फंस गया. इसके बाद सबको पता चला. फिर गांव के लोग आए तो त्रिशूल को पेट से निकाला और मोटरसाइकिल पर बैठाकर मासूम को अस्पताल ले जाया गया.