IPS Transfer IN MP: मध्यप्रदेश के चुनावी साल में आईपीएस अफसरों के तबादले करने का सिलसिला जारी है. अब एक बार फिर 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का एसपी बनाया गया है, तो वहीं खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को भिंड एसपी का पदभार सौंपा गया है.
ADVERTISEMENT
इस कड़ी में कुल 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें 2010 के बैच के निमिष अग्रवाल, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान, सूरज कुमार वर्मा, यांगचेन डोलकर भुटिया, मनीष खत्री, आशुतोष बागरी और अभिषेक आनंद का तबादला किया गया है. मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने ये आदेश जारी किए हैं.
मार्च में 75 IPS अफसरों का ट्रांसफर
इससे एक महीने पहले 26 मार्च को 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. जिनमें 30 जिलों के एसपी को बदला गया था. जिसमें उज्जैन, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, जबलपुर, ग्वालियर, निवाड़ी, अलीराजपुर, शिवपुरी, धार, बैतूल, गुना, सागर, रीवा, विदिशा, कटनी, राजगढ़, खंडवा, देवास, बड़वानी, छतरपुर, दतिया, शाजापुर, आगर मालवा और इंदौर देहात के एसपी को नई जगह का प्रभार सौंपा गया था.
IAS अफसरों का ट्रांसफर
अप्रैल महीने की शुरुआत में 3 अप्रैल को 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे. जिनमें अविनाश लवानिया की जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर का पदभार सौंपा गया था. रीवा, शाजापुर, दमोह, झाबुआ और मंडला जिले के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर कर दिया गया था. सीहोर, जबलपुर, आगर मालवा और ग्वालियर के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी बदल दिया गया था.
एमपी में प्रशासनिक सर्जरी
इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कई बार आईएस और आईपीएस अफसरों का तबादला किया जा चुका है. इसकी शुरुआत जनवरी में आईएएस अफसरों के तबादले से हुई थी. चुनावी साल में हुए आईएएस और आईपीएस अफसरों के इन तबादलों को सियासी नजर से देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने भोपाल कलेक्टर, अविनाश लवानिया समेत 19 आईएएस के तबादले, देखें लिस्ट
ADVERTISEMENT


