जबलपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी नरसिंहपुर कलेक्टर, लोगों को झांसा देने अपनाई थी ये तरकीब

धीरज शाह

09 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 9 2023 2:55 PM)

narsinghpur news: जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो खुद को नरसिंहपुर कलेक्टर बताकर लोगों को सोशल मीडिया पर झांसा दे रहा था. पुलिस ने महाराष्ट्र के गोदिया निवासी 28 वर्षीय राहुल गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया है जो जबलपुर के तिलवारा थाना इलाके के शास्त्री नगर में फ्लैट किराए पर लेकर […]

narsinghpur news mp news narsinghpur crime news
narsinghpur news mp news narsinghpur crime news
Google CTA

narsinghpur news: जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो खुद को नरसिंहपुर कलेक्टर बताकर लोगों को सोशल मीडिया पर झांसा दे रहा था. पुलिस ने महाराष्ट्र के गोदिया निवासी 28 वर्षीय राहुल गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया है जो जबलपुर के तिलवारा थाना इलाके के शास्त्री नगर में फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा था.

Read more!

ये युवक अपने आप को नरसिंहपुर कलेक्टर बता रहा था, और अपने सोशल मीडिया साइट पर नरसिंहपुर कलेक्टर पेज की फोटो एडिट कर उसकी जगह खुद की फोटो अपलोड करके खुद को नरसिंहपुर कलेक्टर साबित करने में लगा था. जिसे हाल ही में शिकायत मिलने पर जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन और पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि युवक ने तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसी फोटो लगा रखी हैं, जिसमें वो कभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठा दिखाई दे रहा है तो कहीं पर वो असली नरसिंहपुर कलेक्टर से पुरस्कृत होने दिख रहा है. एक फोटो में तो उसने खुद को ही नरसिंहपुर कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया है. जब पुलिस ने पड़ताल की तो मालूम चला कि असली फोटो में एडिटिंग करके इसने अपने फोटो उसमें अपलोड किए और लोगों को झांसा देने का काम करने लगा.

असली कलेक्टर के तबादला की खबर की अफवाह से खुला राज

अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में चुनावों को लेकर तबादलों का दौर जारी है, लगातार उच्च अधिकारियों के तबादले के आदेश आ रहे हैं. नरसिंहपुर में कुछ समय से यह चर्चा बनी हुई है की नरसिंहपुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को नरसिंहपुर से हटाया जा सकता है. ऐसे में आरोपी युवक ने खुद की फोटो बतौर नरसिंहपुर कलेक्टर के रूप में दिखाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जहां से इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया. अब पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह फर्जी कलेक्टर बनकर किन लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहा था और अब तक इसके झांसे में कितने लोग फंसे हैं.

ये भी पढ़ें- स्टोरकीपर के घर पर मारा छापा, मिला इतना कैश कि गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन