जबलपुर: बीच सड़क पर पुलिसवाले की जमकर धुनाई! 'शादीशुदा महिला' के साथ कर रहा था शॉपिंग, पति और भाई ने रंगे हाथों पकड़ा

धीरज शाह

• 06:18 PM • 13 Feb 2026

MP police viral video: जबलपुर में बीच सड़क पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि कॉन्स्टेबल एक शादीशुदा महिला के साथ शॉपिंग कर रहा था, तभी महिला के पति और भाई ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी. जानिए इस मामले की पूरी कहानी.

Jabalpur police constable beating video
Jabalpur police constable beating video
Google CTA

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बीच सड़क पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की जमकर पिटाई की गई. आरोप है कि दो बच्चों का पिता होने के बावजूद यह पुलिसकर्मी एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर कर रहा था. जब वह महिला के साथ शॉपिंग करने सिविक सेंटर पहुंचा, तो वहां महिला के पति और भाई ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर थप्पड़ों की बरसात कर दी. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

जबलपुर के सिविक सेंटर के पास हुई इस घटना में पीटा गया पुलिसकर्मी कोर्ट मुंशी के पद पर तैनात है. जानकारी के अनुसार, वह कोर्ट में ही कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ शॉपिंग करने गया था. जैसे ही इसकी खबर महिला के परिजनों को मिली, वे मौके पर पहुंच गए. सरेराह शुरू हुई इस पिटाई को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिसवाले की वर्दी और महिला के परिजनों के गुस्से को देखते हुए कोई बीच-बचाव करने नहीं आया.

'दो बच्चों का बाप है, नौकरी का घमंड है'

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला का भाई चिल्लाते हुए कह रहा है, 'इसे अपनी नौकरी का घमंड है, इसकी नौकरी जानी चाहिए. यह दो बच्चों का बाप है और फिर भी लड़की छेड़ता है.' परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी अपनी वर्दी का रौब दिखाकर महिला को बहला-फुसला रहा था.

पुलिस का पक्ष: 'पारिवारिक विवाद है'

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई. पुलिस के अनुसार, यह मामला पूरी तरह से पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि सरेराह हुई इस मारपीट के बावजूद अभी तक किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

जांच जारी

फिलहाल, जबलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई आवेदन आता है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, बीच सड़क पर पुलिसकर्मी की पिटाई का यह वीडियो अब मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग की भी किरकिरी हो रही है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: शिवपुरी: सिंधिया के जाते ही 'काजू-बादाम' पर टूट पड़े नेता... किसी ने मुट्ठियों में दबा लिया तो किसी ने भर लिए जेब, देखें Video