चुनाव जीतने के बाद भी जयवर्धन सिंह जनता से क्यों मांगने लगे माफी, BJP पर किया बड़ा खुलासा

14 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 14 2023 7:31 AM)

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और राघौगढ़ से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह जब अपने क्षेत्र में पहुंचे तो जीत की खुशी के बजाय वे जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे.

Jaivardhan Singh, Raghogarh Assembly Seat, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election 2023, MP Congress, MP BJP
Jaivardhan Singh, Raghogarh Assembly Seat, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election 2023, MP Congress, MP BJP
Google CTA

Jaivardhan Singh: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और राघौगढ़ से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह जब अपने क्षेत्र में पहुंचे तो जीत की खुशी के बजाय वे जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे. जयवर्धन सिंह ने कहा कि उनको सिर्फ साढ़े चार हजार वोटों की जीत मिली है. ये कोई जीत नहीं है. क्षेत्र के लोग अगर उनसे नाराज हैं तो वे इसके लिए उनसे माफी मांगते हैं और जो भी कमियां हैं उनको वे दूर करने की कोशिश करेंगे. इसके साथ ही जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने उनको हराने और उनके पिता दिग्विजय सिंह को नीचा दिखाने के लिए बड़ी साजिश रची थी.

Read more!

राघोगढ़ सीट से चुनाव जीतने के बाद जयवर्द्धन सिंह पहली बार जनता से रूबरू हुए. बेहद कम मार्जिन से चुनाव जीतने वाले जयवर्द्धन सिंह ने जनता से माफी मांगते हुए अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प लिया. जयवर्द्धन ने कहा पिता दिग्विजय सिंह को नीचा दिखाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय नेता राघोगढ़ पहुंचे थे. राघोगढ़ में षड्यंत्र के माध्यम से बाहरी लोगों को बसाया गया है ,बीजेपी की प्लानिंग थी कि राघोगढ़ सीट पर कब्जा किया जाए.

जयवर्द्धन ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद दिल्ली से उनके पास फोन आया था. फोन करने वाले भाजपा की नजदीकी व्यक्ति थे. फोन पर हैरानी जताई कि आखिरकार जयवर्द्धन चुनाव कैसे जीत गए. बीजेपी ने तो पूरी तैयारी कर ली थी चुनाव हराने की. जयवर्द्धन सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी हिरेन्द्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं. डराने धमकाने वाला नकारात्मक राजनीति करने वाला दुष्ट होता है. कर्तव्य धर्म और साहस से काम करने वाले को कोई हरा नहीं सकता. मुझसे जो भी गलतियां हुई हैं उनके लिए माफी चाहता हूँ.

ये भी पढ़ें- PCC की बैठक से कमलनाथ ने क्यों बना ली दूरी, नए नेता प्रतिपक्ष को चुनने कांग्रेसी विधायक जुटे

मध्यप्रदेश में बीजेपी का असली चेहरा आज भी शिवराज सिंह चौहान- जयवर्धन सिंह

जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन मध्यप्रदेश में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा आज भी शिवराज सिंह चौहान ही रहेंगे. जयवर्द्धन ने कम मार्जिन से चुनाव जीतने का ठीकरा खुद के सिर पर फोड़ा. जयवर्द्धन ने कहा कि कम मार्जिन का आरोप उनके ऊपर लगाया जाए, पिछले 10 वर्षों में कोई गलती हुई है तो माफ कीजिये.जयवर्द्धन ने कहा कि वे गलतियों से सीख लेकर जनता की समस्याओं को दूर करेंगे. गांव गांव घर घर जाकर मतदाताओं का ध्यान रखेंगे.

ये भी पढ़ें- MP News: अब क्या होगा BJP में शिवराज सिंह चौहान का? जेपी नड्‌डा ने खुलकर बता दिया