बागेश्वर बाबा के मंच पर बोल रहे थे सिंधिया, इस बीच एक युवक ने कर दी ये हरकत

न्यूज तक

11 May 2023 (अपडेटेड: May 11 2023 12:03 PM)

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा हो और उसकी चर्चा न हो, ऐसा हो नहीं सकता. गुना में बाबा बागेश्वर ने दिव्य दरबार लगाया, यह दो वजहों से चर्चा में रहा. पहला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य का मंच पर पहुंचना और बाबा की बराबरी पर बैठना, फिर बाबा का […]

bageshwar baba, dhirendra krishna shastri, mp news, Jyotiraditya Scindia
bageshwar baba, dhirendra krishna shastri, mp news, Jyotiraditya Scindia
Google CTA

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा हो और उसकी चर्चा न हो, ऐसा हो नहीं सकता. गुना में बाबा बागेश्वर ने दिव्य दरबार लगाया, यह दो वजहों से चर्चा में रहा. पहला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य का मंच पर पहुंचना और बाबा की बराबरी पर बैठना, फिर बाबा का उनके कान में मंत्र फूंकना. दूसरा सिंधिया के संबोधन के दौरान एक युवक का मंच पर हंगामा खड़ा कर देना. इस वजह से थोड़ी देर के लिए मंच पर मौजूद लोग सकते में आ गए. सिंधिया को अपना भाषण रोकना पड़ा. हंगामा करने वाले युवक का नाम राजकुमार रघुवंशी बताया जा रहा है. इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Read more!

हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त युवक ने हंगामा किया, उस वक्त बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार चल रहा था. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ मंच पर खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया थे और संबोधन कर रहे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ समेत भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार भी मौजूद थे.

कहा ये भी जा रहा है कि जिस युवक ने धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर हंगामा किया वो पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का निज सहायक भी है.

देखें वायरल वीडियो…

मंच पहुंचा और बाबा बागेश्वर को प्रणाम किया, इसके बाद हंगामा
हंगामा करने वाला युवक पंचायत मंत्री के साथ धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर पहुंच गया था. मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धीरेंद्र शास्त्री को झुककर प्रणाम किया, उसके बाद अचानक हंगामा करने वाला युवक भी धीरेंद्र शास्त्री के समक्ष पहुंच गया. तभी युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामा होता देखकर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर मंच से नीचे उतार दिया. युवक को नीचे उतरता देख पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मामले की जानकारी लेने पहुंचे.

इस दौरान सिंधिया मंच पर आगे की तरफ जनता को संबोधित कर रहे थे, सिंधिया ने कहा “ऊर्जा भी बहुत है और इस ऊर्जा के वातावरण में हमारे बागेश्वर धाम के महाराज भी यहां उपस्थित हैं. हम सब का उत्साहवर्धन और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए वह यहां आए हैं.” राजकुमार रघुवंशी नाम के युवक कि इस हरकत से बागेश्वर धाम के प्रति आस्था रखने वाले लोगों में नाराजगी है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: सिंधिया जहां से हारे थे चुनाव, वहीं बागेश्वर बाबा ने उनके कान में फूंक दिया ये मंत्र

ये भी पढ़ें: हार की कसक: गुना पहुंचकर भावुक हुए सिंधिया, बोले- आप लोगों की बहुत याद आती है