Modi 3.0 Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएम के शपथ ग्रहण से पहले MP में बढ़ी सियासी हलचल

एमपी तक

09 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 9 2024 10:37 AM)

Jyotiraditya Scindia minister in Modi government: केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास फोन पहुंच चुका है. सिंधिया मोदी मंत्रिमंडल 3.0 का हिस्सा बनेंगे. 

 Jyotiraditya Scindia,
Jyotiraditya Scindia,
Google CTA

Jyotiraditya Scindia Minister in Modi Government: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के कारण सबकी निगाहें आज होने वाले शपथ ग्रहण पर टिकी हुई हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां बीजेपी ने 29 की 29 सीटें जीती हैं और क्लीन स्वीप किया है. यही वजह है कि मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश को खास जगह दिए जाने की उम्मीदें हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास फोन पहुंच चुका है. यानी कि धिया मोदी मंत्रिमंडल 3.0 का हिस्सा बनेंगे. 

Read more!

मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में मध्य प्रदेश से कौन शामिल होगा, इसे लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था, जिससे अब पर्दा उठ गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, इस बात पर मुहर लग चुकी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में शामिल होने के लिए फोन आ गया है. 

सिंधिया को कौन सा मंत्रालय मिलेगा

ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी सरकार 2.0 का हिस्सा भी रहे हैं. 2020 में बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सदस्य बने थे. सिंधिया को केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री बनाया गया था. अब देखना होगा कि इस बार उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलता है, लेकिन फिलहाल जानकारी के मुताबिक उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल में जगह पक्की कर ली है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार थे. उन्होंने कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव को 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है. सिंधिया की बंपर जीत के बाद से ही ये तय माना जा रहा था कि मोदी कैबिनेट में उन्हें जगह दी जाएगी.

शिवराज-वीडी के नाम पर सस्पेंस

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. मध्य प्रदेश के सभी 29 सांसद दिल्ली में ही मौजूद हैं. मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम कंफर्म हो गया है, लेकिन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा के नाम पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. शिवराज और वीडी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा या फिर संगठन में कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है. 

ये भी पढ़ें: MP में कांग्रेस की हार के बाद जीतू पटवारी पर हमलावर हुए दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह, दे डाली नसीहत!