मध्य प्रदेश में मतदान के बीच कमलनाथ का बड़ा आरोप- ‘बीजेपी बंटवा रही शराब और पैसा’

एमपी तक

17 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 17 2023 2:58 AM)

मध्य प्रदेश में मतदान शुरू हुए एक घंटा हो गया है. मतदान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.

kamalnath, mp congress, mp congress news, tikamgarh, morena, mp news, kamalnath action, mp news, mp politics, mp election update
kamalnath, mp congress, mp congress news, tikamgarh, morena, mp news, kamalnath action, mp news, mp politics, mp election update
Google CTA

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में मतदान शुरू हुए एक घंटा हो गया है. मतदान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. कमलनाथ ने बीजेपी पर शराब और पैसा बांटने का आरोप लगाया है. उन्होंने मीडियो से बात करते हुए कहा, “भाजपा के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन था और अभी कुछ और घंटों तक उनके पास यह रहेगा. कल, मुझे कई फोन कॉल आए, किसी ने मुझे एक वीडियो भेजा जिसमें दिखाया गया है कि शराब और पैसा बांटा जा रहा है. प्रदेश में देर रात कई जगह पैसा और शराब बांटा गया है.”

Read more!

चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे पूरे प्रदेश पर भरोसा है कि वे सच्चाई का साथ देंगे. मुझे जनता पर, मतदाताओं पर भरोसा है. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं कि कह दूंगा कि हम जीतेंगे.” इतनी या उतनी सीटें. सीटों की संख्या जनता तय करेगी…”

 

ये भी पढ़ें: कमलनाथ ने बीजेपी के ‘चुनावी हिंदू’ होने के आरोप पर दिया करारा जवाब, कह दी ये बड़ी बात

छिंंदवाड़ा में हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर की चर्चा होने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं तो सभी जगह हेलीकॉप्टर से ही गया, शिवराज किसमें गए. बता दें पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं और मतदान की पूर्व संध्या पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की थी. इस दौरान उनके साथ बेटे नकुलनाथ भी मौजूद रहे थे.

चुनावी हिंदू के आरोप पर दिया जवाब

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कमलनाथ पर ‘चुनावी हिंदू’ होने का आरोप लगाया है. यहां पर कमलनाथ ने करारा जवाब देते हुए, ‘यह मंदिर मैंने 14 साल पहले बनाया था. राम मंदिर मुद्दे पर कमलनाथ ने कहा कि क्या राम मंदिर का पट्टा बीजेपी के नाम है. सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया है उसके बाद ही राम मंदिर बनना शुरू है. उससे पहले तो राम मंदिर बन नहीं सकता था. बीजेपी की सरकार थी मंदिर उनका कर्तव्य बनता था कि बनाएं.’