PCC की बैठक से कमलनाथ ने क्यों बना ली दूरी, नए नेता प्रतिपक्ष को चुनने कांग्रेसी विधायक जुटे

14 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 14 2023 7:08 AM)

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी पीसीसी की एक बड़ी बैठक इस समय भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में चल रही है. लेकिन सबसे बड़ी खबर इस बैठक से सामने आ रही है कि कमलनाथ ने इस बैठक से दूरी बना ली है. यह बैठक नई विधानसभा के लिए कांग्रेस का नया नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए बुलाई गई है.

PCC Madhya Pradesh, MP Congress, Kamal Nath, MP Leader of Opposition, MP Election 2023, Madhya Pradesh Congress Meeting
PCC Madhya Pradesh, MP Congress, Kamal Nath, MP Leader of Opposition, MP Election 2023, Madhya Pradesh Congress Meeting
Google CTA

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी पीसीसी की एक बड़ी बैठक इस समय भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में चल रही है. लेकिन सबसे बड़ी खबर इस बैठक से सामने आ रही है कि कमलनाथ ने इस बैठक से दूरी बना ली है. यह बैठक नई विधानसभा के लिए कांग्रेस का नया नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए बुलाई गई है लेकिन इस बैठक में कमलनाथ नहीं पहुंचे हैं और उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया से दूरी बना ली है.

Read more!

ये चौंकाने वाली खबर पीसीसी की मीटिंग से निकलकर आ रही है. माना जा रहा था कि कमलनाथ कांग्रेस की बड़ी हार के बाद आगे का नेतृत्व संभालेंगे लेकिन उन्होंने तो पीसीसी की मीटिंग में आने से ही इनकार कर दिया है. ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि मध्यप्रदेश कांग्रेस को अब नया नेतृत्व मिल सकता है. न सिर्फ नया नेता प्रतिपक्ष मिलेगा बल्कि नया पीसीसी चीफ भी मिल सकता है.

आपको बता दें कि अभी तक कमलनाथ ही पीसीसी मध्यप्रदेश के चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका डॉ. गोविंद सिंह निभा रहे थे लेकिन डॉ. गाेविंद सिंह इस बार लहार सीट से अपना चुनाव हार गए हैं और ऐसे में अब कांग्रेस को विधानसभा के लिए नया नेता प्रतिपक्ष चुनना होगा.

लेकिन जिस तरह से कमलनाथ ने पूरी प्रक्रिया से और कांग्रेस की मीटिंग से दूरी बनाई है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस को अब अपन नया पीसीसी चीफ भी चुनना होगा. इस मामले में उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, राहुल सिंह सहित कई नाम रेस में हैं. इस बैठक में कांग्रेस के मप्र चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित सभी 66 विधायक और कांग्रेस संगठन के सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं.

भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में चल रही है कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग. फोटो: एमपी तक

 

ये भी पढ़ें- शिवराज क्या देना चाहते हैं संदेश? क्यों बार-बार बदल रहे अपना X का BIO, अब क्या लिखा?

कमलनाथ पहले ही दे चुके हैं पीसीसी चीफ की भूमिका से इस्तीफा?

आपको बता दें कि कमलनाथ ने चुनाव हारते ही पीसीसी चीफ की भूमिका छोड़ने की इच्छा कांग्रेस आलाकमान को जता दी थी. लेकिन उनका इस्तीफा हुआ है या नहीं इसे लेकर कंफ्यूजन की स्थिति कांग्रेस ने बनाकर रखी है. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ पीसीसी चीफ के पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन आलाकमान ने उनका इस्तीफा रोककर रखा था यानी मंजूर नहीं किया था. लेकिन कमलनाथ ने जिस तरह से भोपाल में पीसीसी की बैठक से दूरी बना ली है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि उनका इस्तीफा मंजूर करके कांग्रेस अब आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- राज्यपाल ने सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव को बनाया प्रोटेम स्पीकर, अब ये दिलाएंगे विधायकों को शपथ