MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है. पूर्व सीएम कमनलाथ (Kamalnath) ने छिंदवाड़ा से नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन पर्चा भरने से पहले कमलनाथ छिन्दवाड़ा (Chhindwara) के प्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर और राम मंदिर पूजन करने पहुंचे. कमलनाथ इसके बाद शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एमपी तक से खास बातचीत की और तंज कसते हुए कहा कि शिवराज अपनी चिंता करें.
ADVERTISEMENT
छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है. वे कई बार यहां से सांसद रहे हैं. लेकिन ये कमलनाथ के लिए यह दूसरा मौका है, जब वे विधायक बनने के लिए छिंदवाड़ा विधानसभा से पर्चा दाखिल हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2019 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद छिंदवाड़ा से ही उपचुनाव लड़ा था.
छिंदवाड़ा पर फोकस
नामांकन भरने पहुंचे कमलनाथ ने एमपी तक से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की तस्वीर को ध्यान में रखकर सच्चाई का साथ दें. जब उनसे सवाल किया गया कि बीजेपी का फ़ोकस छिन्दवाड़ा पर है, कितनी चुनौती है सातों सीट फिर से जीतना? इस पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि छिन्दवाड़ा के मतदाता बहुत समझदार हैं, वो अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का CM शिवराज पर बड़ा आरोप, बिजली बिल माफी को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने किया ये खुलासा
टिकट एक को ही मिलता है
कांग्रेस में लगातार हो रही बग़ावत से निपटने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि 4000 लोगों ने अप्लाई किया था, सब कह रहे थे कि हम जीत रहे हैं. कुछ न कुछ लोग तो दुखी होते हैं, अंत में उन्हें भी समझ आ जाता है कि टिकट एक को ही मिलता है. वहीं निशा बांगरे को टिकट देने के सवाल पर कमलनाथ ने चुप्पी साध ली.
सीएम शिवराज पर कसा तंज
कमलनाथ से पूछा गया कि शिवराज सिंह महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को घेर रहे हैं, दिग्विजय सिंह के कन्या भोजन पर बयान पर आप क्या कहेंगे तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह अपनी चिंता करें, हमारी न करें.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस एक बार फिर बदलेगी प्रत्याशियों के नाम? इन सीटों पर भारी विरोध के चलते बढ़ी कमलनाथ की टेंशन
ADVERTISEMENT


