कमलनाथ ने बीजेपी की विकास यात्रा को बताया फ्रॉड यात्रा !

इज़हार हसन खान

19 Jan 2023 (अपडेटेड: Jan 19 2023 9:30 AM)

MP POLITICAL NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मीटिंग बुलाई. मीटिंग से पहले मीडिया से मुखातिब हुए. मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने बोला कि बीजेपी 5 फरवरी से जो विकास यात्रा निकालने की बातें कर रही है, वह विकास यात्रा नहीं बल्कि फ्रॉड […]

mp politics mp political news pcc meeting Kamal Nath mp congress
mp politics mp political news pcc meeting Kamal Nath mp congress
Google CTA

MP POLITICAL NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मीटिंग बुलाई. मीटिंग से पहले मीडिया से मुखातिब हुए. मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने बोला कि बीजेपी 5 फरवरी से जो विकास यात्रा निकालने की बातें कर रही है, वह विकास यात्रा नहीं बल्कि फ्रॉड यात्रा है.

Read more!

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ये यात्रा के नाम पर सिर्फ नौटंकी करती है. यात्रा के लिए प्रशासन ही बसों में भरकर भीड़ का इंतजाम करेगा. फर्जी हितग्राहियों को लाने का काम भी प्रशासन से कराया जाएगा. फिर विकास यात्रा का ढाेंग किया जाएगा. बीजेपी को इस तरह के फर्जीवाड़े से बाज आना चाहिए और उन्हें पिछले 18 साल का हिसाब जनता को देना चाहिए. 

संगठन में समय-समय पर बदलाव होते हैं 

कमलनाथ ने बताया कि समय-समय पर संगठन में बदलाव भी होते हैं. दरअसल कमलनाथ ने पूरे प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों को मीटिंग के लिए बुलाया है. कमलनाथ ने बताया कि सभी जिलों में जो डीआरओ गए थे, उन्होंने रिपोर्ट तैयार की है. उसके आधार पर आगे के फैसले पार्टी में लिए जाएंगे. कांग्रेस के संगठनों की सक्रियता पर कमलनाथ ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भोपाल में भीड़ जमा करने से कोई फायदा नहीं होना है, आप लोग अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं. कमलनाथ ने दिल्ली में पहलवानों के धरने और विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के हर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.