कमलनाथ ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का लिया फीडबैक, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का दिया लक्ष्य

इज़हार हसन खान

12 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 12 2023 1:11 PM)

MP Congress: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को अपने आवास पर संगठन की बैठक बुलाई और उसमें मजबूती लाने के लिए गहन विचार विमर्श किया. संगठन को मजबूती देने के लिए क्या करना है और क्या नहीं करना है. कमलनाथ […]

Kamal Nath feedback hath se hath jodo campaign strengthening the organization booth level
Kamal Nath feedback hath se hath jodo campaign strengthening the organization booth level
Google CTA

MP Congress: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को अपने आवास पर संगठन की बैठक बुलाई और उसमें मजबूती लाने के लिए गहन विचार विमर्श किया. संगठन को मजबूती देने के लिए क्या करना है और क्या नहीं करना है. कमलनाथ ने इसका भी मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया. इसी दौरान वचन पत्र कमेटी की भी बैठक हुई.

Read more!

पीसीसी चीफ कमलनाथ लगातार बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. रविवार को कमलनाथ ने अपने आवास पर जिला अध्यक्ष, प्रभारी और संगठन मंत्रियों के साथ सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई थी. बैठक में पार्टी के आगामी अभियान, कार्यक्रम और कामकाज को लेकर विचार विमर्श किया गया.

कमलनाथ ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का फीडबैक लिया
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा कर जिलों के संगठन के कामकाज को लेकर भी विस्तृत चर्चा की. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर प्रभारियों और संगठन मंत्रियों से नाथ ने फीडबैक लिया. बैठक में सभी जिलों से अभियान के दौरान चलाई जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट भी तलब की गई.. बैठक में नाथ ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को बूथ सेक्टर और मंडलम में काम करने का भी लक्ष्य दिया.

ये भी पढ़ें: भोपाल में बीजेपी दफ्तर के बाहर आप पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, कहा- ‘अडानी से दोस्ती निभा रहे हैं मोदी’

जयस के कार्यकर्ताओं से मीटिंग के बीच में कमलनाथ ने मुलाकात की. फोटो- इज़हार हसन खान

जिन मुद्दों को लेकर बैठक हुई, अब उसे मूर्त रूप देना होगा: सज्जन वर्मा
बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा है कि जो बैठक आज यहां हुई है, जिन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, उसे सभी पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में जाकर मूर्त रूप दें, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो लोग यहां बैठे हैं. वही सरकार बनाएंगे. वर्मा ने बताया कि इंदौर के साथ ने बैठक में जानकारी दी है कि वहां करीब तीन लाख फर्जी वोटर है. जब इस बात को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटखटाया तो हाईकोर्ट ने तत्कालीन कलेक्टर को निर्देश भी दिए थे कि फर्जी वोटरों को हटाकर हाईकोर्ट को सूचित किया जाए लेकिन कलेक्टर ने वहां पर झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत कर कोर्ट को भी बरगलाने का काम किया.

MP: ‘विकास यात्रा’ में दिखा अनोखा अंदाज! जानें पूर्व विधायक क्यों हैं घोड़े पे सवार?

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी कलेक्टरों को हथियार बनाकर इस चुनाव की जंग जीतना चाहती है, लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदर्शन महिला के हैं बीजेपी को उनके मंसूबों में हम कामयाब नहीं होने देंगे.

कमलनाथ से मिले जयस कार्यकर्ता

बैठक के बीच में जयस के प्रतिनिधि मंडल ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ से की मुलाकात की और प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में आस्था जताई. इस दौरान कमलनाथ उनसे टाइम निकालकर मिले और उनका हाल चाल जाना. इसके साथ ही उन्हें समझाइश भी दी. इस दौरान जय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जय जय कमलनाथ के नारे लगाने लगे.