Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों की बढ़ने वाली है राशि? पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान!

एमपी तक

14 May 2024 (अपडेटेड: May 14 2024 10:04 AM)

Ladli Bahana Yojana : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर मानी जाने वाली लाड़ली बहना योजना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका जिक्र खुद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान किया है.

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan
Google CTA

Ladli Bahana Yojana : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर मानी जाने वाली लाड़ली बहना योजना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका जिक्र खुद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान किया है. सीएम शिवराज ने दावा किया कि जल्द ही लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाते हुए तीन हजार रुपए महीना तक ले जाने वाले हैं. 

Read more!

दरअसल पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों बंगाल में चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. बंगाल के मेदिनीपुर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने "मैं मध्य प्रदेश का चार बार मुख्यमंत्री रहा हूं. प्रदेश में 1 करोड़ 32 लाख बहनों के खातों में अभी हम 1250 रुपए हर महीने डाल रहे हैं. इसे बढ़ाते हुए तीन हजार रुपए महीना तक ले जाने वाले हैं. उन्होंने आगे कहा कि लगातार उस राशि को बढ़ा रहे हैं" 

 

 

अब तक केवल एक बार बढ़ाई गई राशि

बता दें 4 मई को ही महिलाओं के खाते में योजना की 12वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की गई थी. अब इस राशि को बढ़ाने को लेकर एकबार फिर कवायद शुरु हो गई है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज इसको लेकर बढ़ी बात कही. जब शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे उसी दौरान 1000 से राशि बढ़ाकर 1250 की गई थी, तब से अब तक इस राशि में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है, लेकिन इस राशि को बढ़ाने के दावे कई बार किए जा चुके हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान ने बार फिर लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की बात को हवा दे दी है. इसके पहले सीएम मोहन यादव भी कह चुके हैं कि जनता से किया हुआ हर वादा पूरा किया जाएगा. फिलहाल 6 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक इस योजना में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. अब देखना होगा सीएम मोहन यादव आगे क्या फैसला लेते हैं. 

ये भी पढ़ें: MP Loksabha Election 2024 Live: अंतिम फेज की वोटिंग के बाद कमलनाथ को दिखने लगी उम्मीद की किरण? अब 4 जून का इंतजार