Lok Sabha Elections: '..तो मैंने कहा चलो मेरी जवानी देख लो' बोलकर दिग्विजय सिंह ने छेड़ दी नई बहस

न्यूज तक

• 06:02 PM • 05 Apr 2024

राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में खड़े दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिग्विजय सिंह खुद को जवान बता रहे हैं.

Rajgarh Lok Sabha Seat, Lok Sabha Elections 2024, Digvijay Singh
Rajgarh Lok Sabha Seat, Lok Sabha Elections 2024, Digvijay Singh
Google CTA

Rajgarh Lok Sabha Seat: राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में खड़े दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिग्विजय सिंह खुद को जवान बता रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने नरसिंहगढ़ के गुराड़िया गांव में जनचर्चा के दौरान ये बात कही. दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया. चुनाव लड़ना है तो सभी के बीच पहुंचना जरूरी है. इसलिए वादा निभाओ पदयात्रा निकालकर सभी से मुलाकात कर रहा हूँ.

Read more!

दिग्विजय ने कहा कि "पदयात्रा का दूसरा कारण है भाजपा, जो बार बार कहती है कि बूढ़े को टिकिट दे दिया. बूढ़े को टिकिट दे दिया. तो मैंने कहा चलो मेरी जवानी देख लो" इसलिए पदयात्रा शुरू कर दी. दिग्विजय सिंह ने जनता के बीच पहुंचकर सवाल किया कि बीजेपी मोदी के नाम पर वोट मांग रही है. क्या स्थानीय समस्याओं को निबटाने के लिए मोदी को बताओगे या हमें बताओगे. किसानों-गरीबों की लड़ाई हम लड़ेंगे.

दिग्विजय सिंह जब बयान दे रहे थे तभी एक समर्थक ने कहा कि राजा साहब के पास क्या कमी है. लेकिन फिर भी हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं. राजा साहब के लिए जान की बाजी लगा देंगे. दिग्विजय सिंह ने शाबाशी देते हुए कहा कि जो मैं कहना चाहता था आपने कह दिया.

दिग्विजय, नाती-पोते के साथ निकले चुनाव प्रचार पर

दिग्विजय सिंह के लिए उनके पुत्र जयवर्द्धन सिंह और पोते सहस्त्रजय सिंह भी पदयात्रा कर रहे हैं. गांव-गांव जाकर दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं. ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे जयवर्द्धन सिंह कह रहे हैं "अबकी बार राजा साहब चुनाव लड़ रहे हैं ध्यान रखना" दिग्विजय सिंह की तीन पीढ़ी एक साथ जनता के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. राजगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार सबकी नजर है. राजगढ़ की सीट हॉट सीट हो गई है,क्योंकि इस बार दिग्विजय सिंह बीजेपी के दाे बार से लगातार चुनाव जीत रहे सांसद रोडमल नागर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं और दिग्विजय सिंह का इसे आखिरी चुनाव माना जा रहा है, जिसे लेकर दिग्विजय सिंह ग्राउंड पर जमकर पसीना बहा रहे हैं.